Rakhi Purnima 2024 Date: राखी पूर्णिमा कब है, जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Rakhi Purnima 2024 Date: 'राखी पूर्णिमा' जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है ये वो पूर्णिमा है जिस दिन रक्षबंधन यानी राखी का त्योहार मनाया जाता है। इसे श्रावणी पूर्णिमा, सावन पूर्णिमा और नारली पूर्णिमा भी कहते हैं। चलिए जानते हैं इस साल राखी पूर्णिमा कब मनाई जाएगी।

Rakhi Purnima 2024 Date: हिंदू धर्म में श्रावण पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है क्योंकि इस दिन रक्षाबंधन, गायत्री जयंती, संस्कृत दिवस और नारली पूर्णिमा जैसे कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। लेकिन इस दिन का सबसे प्रमुख त्योहार राखी ही होता है इसी वजह से इसे राखी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को भद्रा रहित मुहूर्त में राखी बांधती हैं। चलिए जानते हैं इस साल राखी पूर्णिमा कब है और इसका शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

rakhi purnima 2024

Rakhi Purnima 2024 Date

राखी पूर्णिमा कब है 2024 (Rakhi Purnima 2024 Date And Time)

राखी पूर्णिमा 19 अगस्त 2024, शनिवार के दिन मनाई जाएगी। राखी पूर्णिमा उपवास के दिन चन्द्रोदय समय शाम 06:56 का है। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 19 अगस्त 2024 को 03:04 AM पर होगा और इसकी समाप्ति 19 अगस्त 2024 को 11:55 PM पर होगी।

End of Feed