अध्यात्म

19 अगस्त 2024 पंचांग से जानिए रक्षा बंधन पर राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

19 August 2024 Panchang, Rakhi Muhurat 2024: पंचांग अनुसार 19 अगस्त को रक्षा बंधन, पांचवा सावन सोमवार व्रत, नारली पूर्णिमा समेत कई व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। यहां आप जानेंगे 19 अगस्त के शुभ मुहूर्त, व्रत-त्योहार, राहुकाल समेत राखी बांधने का शुभ मुहूर्त।

Image

19 August 2024 Panchang

19 August 2024 Panchang, Shubh Muhurat, Tithi, Festival: पंचांग अनुसार 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा तिथि है। इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इसके अलावा गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस और हयग्रीव जयन्ती भी इसी दिन मनाई जाती है। खास बात ये है कि इस शुभ दिन पर दो शुभ योग भी बन रहे हैं। ये योग हैं सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग। ये दोनों ही योग काफी शुभ परिणाम देते हैं। चलिए जानते हैं 19 अगस्त का पूरा पंचांग।

19 अगस्त 2024 पंचांग (19 August 2024 Panchang)

शक सम्वत- 1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081 पिङ्गल

महीना- श्रावण

पक्ष- शुक्ल पक्ष

तिथि- पूर्णिमा, रात 11:55 तक फिर प्रतिपदा

सूर्योदय- 05:53 AM

सूर्यास्त- 06:56 PM

नक्षत्र- श्रवण - 08:10 AM तक फिर धनिष्ठा

योग- शोभन

चंद्र राशि- मकर 07:00 PM तक फिर कुंभ

सूर्य राशि- सिंह

रक्षा बंधन 2024 शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat)

रक्षाबंधन कब है 202419 अगस्त 2024, सोमवार
राखी बांधने का मुहूर्त 202419 अगस्त को 01:30 PM से 09:08 PM
राखी बांधने के लिए अपराह्न का मुहूर्त01:43 PM से 04:20 PM
राखी बांधने के लिए प्रदोष काल मुहूर्त 06:56 PM से 09:08 PM
राखी पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ19 अगस्त को 03:04 AM
राखी पूर्णिमा तिथि समाप्त19 अगस्त को 11:55 PM

रक्षाबंधन 2024 भद्रा टाइम (Raksha Bandhan 2024 Bhadra Time)

रक्षा बन्धन पर भद्रा अन्त समय01:30 PM
रक्षा बन्धन भद्रा पूंछ09:51 AM से 10:53 AM
रक्षा बन्धन भद्रा मुख10:53 AM से 12:37 PM

19 अगस्त 2024 व्रत त्योहार (19 August 2024 Festival)

  • रक्षाबंधन
  • गायत्री जयंती
  • श्रावण पूर्णिमा
  • पांचवा सावन सोमवार व्रत
  • हयग्रीव जयंती
  • नारली पूर्णिमा
  • ऋग्वेद उपाकर्म
  • यजुर्वेद उपाकर्म
  • संस्कृत दिवस

19 अगस्त 2024 शुभ मुहूर्त (19 August 2024 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:25 AM से 05:09 AM
  • प्रातः सन्ध्या 04:47 AM से 05:53 AM
  • अभिजित मुहूर्त 11:58 AM से 12:51 PM
  • विजय मुहूर्त 02:35 PM से 03:27 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 06:56 PM से 07:18 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 06:56 PM से 08:02 PM
  • अमृत काल 08:24 PM से 09:50 PM
  • निशिता मुहूर्त 12:03 AM, अगस्त 20 से 12:47 AM, अगस्त 20
  • सर्वार्थ सिद्धि योग 05:53 AM से 08:10 AM
  • रवि योग 05:53 AM से 08:10 AM

19 अगस्त 2024 अशुभ मुहूर्त (19 August 2024 Ashubh Muhurat)

राहुकाल 07:31 AM से 09:08 AM

यमगण्ड 10:46 AM से 12:24 PM

आडल योग 05:53 AM से 08:10 AM

गुलिक काल 02:02 PM से 03:40 PM

भद्रा 05:53 AM से 01:32 PM

वर्ज्य 11:46 AM से 01:12 PM

पञ्चक 07:00 PM से 05:53 AM, अगस्त 20

बाण अग्नि - 10:47 PM तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article