Radha Ashtami 2023 Date: हर साल राधा अष्टमी शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को राधा रानी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रीकृष्ण के जन्मदिन के 15 दिन बाद राधारानी का जन्मदिन मनाया जाता है और इसे राधा अष्टमी कहा जाता है। राधा अष्टमी पूजा के बिना, जन्माष्टमी पूजा अधूरी है और इसका कोई फल नहीं होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल राधा अष्टमी 23 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन राधा रानी की नगरी बरसाने में बहुत धूम मची होती है। राधा अष्टमी के दिन राधा रानी के भक्त राधा रानी की पूजा करते हैं । इस दिन व्रत रखने से साधक को राधा रानी के साथ- साथ भगवान कृष्ण की भी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं राधा अष्टमी के दिन किस विधि से पूजा करनी चाहिए।
Radha Ashthmi 2023
राधा अष्टमी पूजा विधि ( Radha Ashtami Puja Vidhi)
राधा अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद व्रत करने का संकल्प लें और सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। फिर राधानी की पूजा के लिए तैयार हो जाएं। तांबे या मिट्टी का कलश स्थापित करें, राधाजी की मूर्ति को तांबे के पात्र में रखें और पंचामृत से स्नान कराकर उसे ढंक दें। इसके बाद फूल, श्रृंगार सामग्री, भोग आदि चढ़ाया जाता है और राधाजी के मंत्रों का जाप किया जाता है। अंत में आरती करें और भक्तों और परिवार के सदस्यों को प्रसाद वितरित करें।
