pradyumna chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी पर करें भगवान गणेश का पूजन, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Pradyumna Chaturthi 2026: आज 18 जून को प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का दिन है। भगवान गणेश को समर्पित ये दिन बेहद खास है। आइए विस्तार से जानें आज की पूजा का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि।

Pradyumna Chaturthi 2026: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि के देवता और प्रथम पूज्य माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत श्रीगणेश के स्मरण से की जाती है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि गणपति बप्पा अपने भक्तों के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर कर सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आज 18 जून 2026 को प्रद्युम्न चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान गणेश (Lord Ganesha) की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

pradyumna chaturthi 2026

पद्युम्न चतुर्थी 2026

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रद्युम्न चतुर्थी पर विधि-विधान से गणेश जी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख, शांति तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है। जो लोग लंबे समय से किसी कार्य में बाधाओं का सामना कर रहे हैं, उनके लिए यह दिन विशेष फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं आज विनायक चतुर्थी पर पूजा का मुहूर्त और पूजा विधि।

End of Feed