आज 1 मार्च को रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानिए पूजन विधि और पूजा का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त

Pradosh Vrat Kab Hai 2026: फाल्गुन माह का आखिरी प्रदोष व्रत शुक्लपक्ष की त्रयोदशी को रखा जाएगा। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि 28 फरवरी की रात लगभग साढ़े 8 के बाद शुरू होगी और यह 1 मार्च की शाम 7 बजे तक रहेगी। ऐसे में प्रदोष व्रत आज रखा जा रहा है। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत की पूजा विधि क्या है?

Pradosh Vrat Kab Hai 2026: हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। फाल्गुन का महीना हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना है। अभी फाल्गुन माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है। ऐसे में फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को लेकर संशय व्याप्त है।

फाल्गुन का अंतिम प्रदोष व्रत कब है

फाल्गुन का अंतिम प्रदोष व्रत कब है?

इस कारण है कि फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 फरवरी 2026 की रात 8 बजकर 43 मिनट से प्रारंभ होकर 1 मार्च 2026 की शाम 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। वहीं, प्रदोष व्रत सूर्यास्त के समय आने वाली त्रयोदशी में रखा जाता है, इसलिए इस बार व्रत 1 मार्च 2026, रविवार को रखा जा रहा है। रविवार होने के कारण यह रवि प्रदोष व्रत है।

End of Feed