17 या 18 दिसंबर, कब रखा जाएगा दिसंबर का दूसरा प्रदोष व्रत, जानिए साल 2025 के अंतिम प्रदोष व्रत की सही तिथि और पूजन मुहूर्त

Pradosh Vrat December 2025: साल 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा। दिसंबर का दूसरा और साल का आखिरी प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा, इसको लेकर लोगों में संशय मौजूद है। आइए जानते हैं कि साल 2025 के अंतिम प्रदोष की सही तिथि और पूजा मुहूर्त क्या है।

Pradosh Vrat December 2025: साल 2025 में अंतिम प्रदोष व्रत षौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाएगा। यह तिथि 16 दिसंबर की रात 11 बजकर 57 मिनट से शुरू होगी और 18 दिसंबर की दोपहर 2 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में दिसंबर का दूसरा साल 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा, इसको लेकर थोड़ा संशय बना हुआ है।

Budh Pradosh Vrat Puja of Lord Shiva December 2025

दिसंबर 2025 का अंतिम प्रदोष कब है

दरअसल प्रदोष व्रत उसी दिन रखा जाता है, जब त्रयोदशी में प्रदोष काल आए और ऐसा 17 दिसंबर को हो रहा है। 16 दिसंबर को तिथि रात में शुरू होगी और 18 की दोपहर तक खत्म हो जाएगी। इस कारण त्रयोदशी तिथि को 17 और 18 दिसंबर दोनों ही दिन रहेगी, लेकिन प्रदोष काल सिर्फ 17 दिसंबर रहेगा।

End of Feed