पौष माह की एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, निरोग और सफलता का मिलेगा आशीर्वाद

Paush Putrada Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व माना गया है और पौष माह की एकादशी अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम के साथ व्रत एवं पूजा करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि आती है। यहां से आप पौष माह की एकादशी पर तुलसी के किए जाने वाले उपाय के बारे में जान सकते हैं।

Paush Putrada Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है और जब यह एकादशी पौष माह में आती है, तो इसका फल और भी बढ़ जाता है। इस एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। तुलसी को भगवान विष्णु का प्रिय माना गया है, इसलिए एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े उपाय करने से स्वास्थ्य, सफलता और मन की शांति मिलती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान उपाय, जिन्हें कोई भी कर सकता है।

एकादशी पर तुलसी के उपाय (pic credit: canva)

जल अर्पित करें

पौष एकादशी के दिन सुबह स्नान करके तुलसी के पौधे में साफ जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय मन ही मन भगवान विष्णु का स्मरण करें। माना जाता है कि इससे शरीर निरोग रहता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

End of Feed