Parshuram Dwadashi 2025: आज मनाई जाएगी परशुराम द्वादशी, जान लें इसकी पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Parshuram Dwadashi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार परशुराम द्वादशी वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। जो इस बार 8 मई को पड़ रही है। जानिए इस दिन क्या करते हैं और इसकी पूजा विधि क्या है।

Parshuram Dwadashi 2025: इस साल परशुराम द्वादशी मोहिनी एकादशी के दिन ही यानी 8 मई 2025 को मनाई जाएगी। परशुराम द्वादशी के दिन भक्तजन भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि परशुराम द्वादशी का व्रत उन लोगों के लिए बेहद फलदायी साबित होता है जिन्हें संतान प्राप्ति नहीं हो पा रही है। हिन्दू पुराणों में उल्लेख मिलता है कि परशुराम द्वादशी के दिन ही भगवान शिव ने परशुरामजी को पृथ्वी अधर्म का नाश करने के लिए दिव्य परशु अस्त्र प्रदान किया था।

परशुराम द्वादशी 2025 तिथि व मुहूर्त (Parshuram Dwadashi 2025 Date And Time)

परशुराम द्वादशी 8 मई को मनाई जाएगी। द्वादशी तिथि 8 मई की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से लेकर 9 मई की दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगी।

End of Feed