Aaj ka Panchang 8 May 2025: आज परम पवित्र मोहिनी एकादशी तिथि है। आज भगवान विष्णु जी के साथ लक्ष्मी जी की उपासना बहुत पुण्यदायी होती है। एकादशी बहुत पावन तिथि है। इस सुंदर व्रत को नियम पूर्वक रखें। इस अति गर्मी में मिष्ठान व जल का दान पुण्य देता है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। यहां देखें 8 मई का पूरा पंचांग।
08 मई 2025 का पंचांग
- संवत - विक्रम संवत 2082 कलयुक्त
- माह- वैशाख, शुक्ल पक्ष
- तिथि- एकादशी 12:30 pm तक फिर द्वादशी
- पर्व- एकादशी, मोहिनी एकादशी
- दिवस- गुरुवार
- सूर्योदय- 05:38am
- सूर्यास्त- 6:58pm
- नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी 09:09 pm तक फिर हस्त
- चन्द्र राशि - कन्या,स्वामी ग्रह -बुध
- सूर्य राशि- मेष
- करण- विष्टि 12:28 pm तक फिर बव
- योग- हर्षण
08 मई 2025 का शुभ मुहूर्त
- अभिजीत- 11:51 am से 12:45 pm तक
- विजय मुहूर्त- 02:21pm से 03:25pm तक
- गोधुली मुहूर्त- 06:23pm से 07:22pm तक
- ब्रह्म मुहूर्त- 4:05m से 05:06am तक
- अमृत काल- 06:02am से 07:42am तक
- निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:41से 12:21 तक रात
- संध्या पूजन- 06:21pm से 07:09pm तक
दिशा शूल- दक्षिण दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल, दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक
क्या करें- सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। एकादशी फलाहार व्रत करें। आज मन्दिर में ध्वज दान बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। गर्मी का मौसम है। घर की छत पर विहंगों को दाना-पानी दें। गाय को पालक खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। घर के लड्डू गोपाल जी का श्रृंगार करें। भगवान कृष्ण नाम संकीर्तन करें।
क्या न करें- आज असत्य न बोलें। चावल ग्रहण मत करें।
