Panchak 2026: साल 2026 का पहला पंचक स्टार्ट, 25 जनवरी तक क्या न करें? जानिए नियम

Panchak 2026: 21 जनवरी 2026 दिन बुधवार की सुबह 1 बजकर 36 मिनट पर साल 2026 के पहले पचंक की शुरुआत हो चुकी है। यह पंचक 25 जनवरी तक रहेंगे। हालांकि बुधवार को शुरू होने के कारण ये पंचक दोष रहित हैं। इसके बाद भी इस दौरान कुछ कार्यों को करने से बचना होगा। आइए जानते हैं कि वे कौन से काम हैं, जो इन पंचक के 5 दिनों में नहीं करने चाहिए।

Panchak 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार आज बुधवार, 21 जनवरी 2026 से पंचक की शुरुआत हो गई है। पंचक को ज्योतिष शास्त्र में एक विशेष समय माना गया है, जिसमें कुछ कार्यों को करना वर्जित बताया गया है। मान्यता है कि पंचक के दौरान किए गए शुभ और मांगलिक कार्यों में बाधा, देरी या नुकसान की स्थिति बन सकती है। यही वजह है कि पंचक लगते ही लोग कई कामों को टालना बेहतर समझते हैं।

पंचक कब से शुरू हो रहे हैं

पंचक कब से शुरू हो रहे हैं

कब से कब तक रहेगा पंचक?

पंचांग के अनुसार पंचक की शुरुआत 21 जनवरी 2026 की रात 1 बजकर 36 मिनट से हो चुकी है, जबकि इसका समापन 25 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर होगा। इस दौरान चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र से लेकर रेवती नक्षत्र तक गोचर करेगा। धनिष्ठा पंचक का पहला नक्षत्र माना जाता है।

End of Feed