अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 21 मार्च, 2021: वैभव और प्रसिद्धि का कारक है 21 का संयुक्त अंक, जानिए अपना अंकफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2021, 05:50 AM IST

Ank rashifal, Today Numerology 21 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 21 मार्च, 2021: वैभव और प्रसिद्धि का कारक है 21 का संयुक्त अंक, जानिए अपना अंकफल

अंक राशिफल 21 मार्च​: आज 21 मार्च 2021 है। 21 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामी गुरु है। 21-03-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। मंगल, सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं।

अंक 03 के मित्र अंक 1,2 तथा 9 हैं। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा मन, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 21 मार्च  का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व गुरु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 02 व जन्मांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।


Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 02 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।


Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 


Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 03 से प्रगति रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।


Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक02 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 01 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।


Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय-आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 02 के स्वामी  चन्द्रमा का सहयोग रहेगा।चन्द्रमा व गुरु उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य--बीपी के मरीज सावधानी बरतें।


Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व चन्द्रमा कोई बाधा दे सकता है। जॉब में तनावग्रस्त रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।


Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा व शनि जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।


Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व चन्द्रमा नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी चन्द्रमा व इस अंक के स्वामी मंगल का सहयोग है। जॉब में मंगल व गुरु पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य-उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।


End of Article