आज का अंकफल (29 दिंसबर 2025): किन बर्थडेट वालों को आज होगा बंपर लाभ और किनको होगी हानि, जानिए 29 दिसंबर के अंकफल से
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Dec 29, 2025, 07:07 AM IST
अंक ज्योतिष भविष्यफल (29 दिसंबर 2025): 29 दिसंबर का दिन सोमवार कुछ लोगों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। खासकर उनके लिए जिनकी कुंडली में चंद्रमा शुभ भाव में हैं। दरअसल आज के दिन चंद्रमा की डबल एनर्जी का प्रभाव रहने वाला है। बाकी आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, यह आप 29 दिसंबर के अंकफल से पता लगा सकते हैं।
अंक ज्योतिष भविष्यफल 29 दिसंबर 2025 मूलांक 1 से 9 तक
अंक ज्योतिष भविष्यफल (29 दिसंबर 2025): 29 दिसंबर 2025 का दिन सोमवार है और सोमवार का दिन चंद्रमा का माना जाता है। वहीं, तारीख 29 के अंकों का योग 1+9=11= 1+1=2 (2) है। अंकज्योतिष में अंक 2 भी चंद्रमा का ही होता है। ऐसे में चंद्रमा की डबल एनर्जी आज के दिन पर देखने को मिलेगी। पूरी तारीख के अंको को जोड़ दें तो योग 5 आता है। अंक 5 के स्वमी बुध हैं। ऐसे में बुध और चंद्रमा का प्रभाव आज के दिन पर देखने को मिल सकता है। अब जानते हैं कि आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 5 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। मूलांक 3 और 6 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। पेट संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है।
उपाय: मंगल के द्रव्य मसूर-लाल वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में कार्यों की अधिकता से परेशानी रहेगी। मूलांक 2 और 9 वाले उच्चाधिकारी जॉब में लाभ देंगे। जॉब में प्रोग्रेस है। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गुरु और बुध व्यवसाय में बड़ा अवसर देंगे। जॉब में उन्नति होगी। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
बैंकिंग और आईटी फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। मूलांक 3 और 9 से शुभ लाभ है। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 3 और 8 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
शुक्र और चंद्रमा मीडिया, बैंकिंग और वित्तीय जॉब में लाभ देंगे। व्यवसाय में सफलता का दिन है। शुगर के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
अपने प्रगति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। कार्यों के प्रति लापरवाही से बचें। लिवर के रोगी सावधानी रखें।
उपाय: श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में सफलता का दिन है। शनि और शुक्र सपोर्टिंग हैं। मंगल और चंद्रमा रियल एस्टेट और आईटी व्यवसाय में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
चंद्रमा और मंगल का सपोर्ट रहेगा। मूलांक 1 और 2 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।