Navratri 2025 Kalash Visarjan Date, Muhurat, Mantra And Vidhi: इस साल 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई है। इस दौरान माता रानी की चौकी लगाई गई, कलश स्थापना की गई और अखंड ज्योत भी जलाई जाती है। इन 9 दिनों में भक्त माता की भक्ति के रंग में डूबे नजर आते हैं। हर दिन भजन-कीर्तन किया जाता है और आरती भी की जाती है। कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ होती है। मान्यता है कि जितनी श्रद्धा और विधि के साथ कलश स्थापना होती है, उतनी ही भक्ति के साथ कलश का विसर्जन भी किया जाता है। यहां से हम आपको बताएंगे कि कलश विसर्जन कब किया जाएगा, कलश विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या है और कलश विसर्जन कैसे किया जाता है।
कलश विसर्जन डेट 2025 (Kalash Visarjan Date 2025)
साल 2025 में कलश विसर्जन आज यानी 2 अक्टूबर 2025, शारदीय नवरात्रि की दशमी तिथि के दिन किया जाएगा।
कलश विसर्जन शुभ मुहूर्त (Kalash Visarjan Shubh Muhurat 2025)
वैसे तो दशमी तिथि का मुहूर्त 1 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 1 मिनट से लेकर 2 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 10 मिनट तक है। लेकिन उदयातिथि के अनुसार, कलश विसर्जन 2 अक्टूबर को किया जाएगा।
कलश विसर्जन मंत्र (Kalash Visarjan Mantra)
आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्।
पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वर॥
मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं जनार्दन।
कलश विसर्जन विधि (Kalash Visarjan Vidhi)
कलश के ऊपर रखे हुए नारियल को प्रसाद रूप में सभी में बांट दें। वहीं कलश के जल को आम के पत्तों से पूरे घर में छिड़क दें। ये जल परिवार के सभी लोगों के ऊपर भी छिड़कें। बचे हुए जल को तुलसी को छोड़कर किसी भी पेड़ में डाल दें। कलश के नीचे बोए गए जवारे को उस स्थान पर रख लें जहां आपने पैसा या कीमती सामान रखा है। कुछ जवारे अपने पर्स में भी रख सकते हैं। नवरात्रि पूजा में इस्तेमाल की गई पूजन सामग्री को पीपल के पेड़ पर रख दें।
