Navratri 2023 Kalash Sthapana Samagri: नवरात्रि कलश स्थापना में किन चीजों की पड़ेगी जरूरत, यहां देखें पूरी लिस्ट

Navratri Kalash Sthapana (Ghatasthapana) Samagri List: नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। इस बार नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 11:44 AM से 12:30 PM तक रहेगा। यहां जानिए घटस्थापना या कलश स्थापना सामग्री लिस्ट।

Navratri Kalash Sthapana (Ghatasthapana) Samagri List: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है और इसके पहले दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाएगी जिसे कलश स्थापना भी कहा जाता है (Navratri Ghasthapana Saman)। घट स्थापना करने के लिए कलश, जौ, नारियल, लाल चुनरी, सुपारी, माता का श्रृंगार समेत तमाम सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। कहते हैं अगर घटस्थापना सभी सामग्रियों का प्रयोग करते हुए विधि विधान की जाए तो घर-परिवार में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं। यहां देखें घटस्थापना की सामग्री लिस्ट संपूर्ण (Navratri Kalash Sthapana Samagri)।

navratri kalash sthapana list

Navratri Kalash Sthapana Samagri: नवरात्रि घटस्थापना सामग्री

नवरात्रि घटस्थापना सामग्री की लिस्ट (Navratri Ghatasthapana/Kalash Sthapana Samagri List)

  • लकड़ी की चौकी
  • चौकी पर बिछाने के लिए पीला या लाल कपड़ा
  • यदि जौ उपलब्ध न हो तो गेहूं
  • कलश के लिये आम के पत्ते
  • घट स्थापना के लिए कलश और ढक्कन
  • जौ बोने के लिए मिट्टी का बर्तन
  • शुद्ध मिट्टी
  • कलावा
  • हल्दी की गांठ
  • जायफल
  • जौ
  • गंगाजल
  • रोली
  • सिन्दूर
  • सुपारी
  • तिल
  • नारियल
  • पंचमेवा
  • मिश्री
  • सूखे मेवे
  • पूजन के लिए पान के पत्ते
  • पूजा के लिए फूल माला
  • फल
  • मखाने
  • घी
  • माता के लिये वस्त्र
  • माता के लिए सुहाग का सामान

End of Feed