Navami Havan Mantra: नवरात्रि हवन मंत्र और संपूर्ण विधि यहां देखें

Navami Havan Mantra (नवरात्रि में हवन कैसे करें): वैसे तो नवरात्रि में किसी भी दिन हवन पूजन किया जा सकता है। लेकिन अगर इसके खास दिन की बात करें तो वो नवमी का दिन माना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे नवरात्रि में हवन पूजन करने की सरल विधि क्या है।

Navami Havan Mantra (नवरात्रि में हवन कैसे करें): पुराणों के अनुसार किसी भी पूजा का अगर पूर्ण फल प्राप्त करना हो तो उसका हवन जरूर करना चाहिए। हवन सनातनी परंपरा में शुद्धिकरण का एक कर्मकांड है। ऐसा माना जाता है कि हवन करने से आसपास की सभी नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती है। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी दोनों ही तिथियों पर हवन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यहां हम आपको हवन करने की बेहद सरल विधि बताएंगे जिससे आप अपने आप से ही घर में हवन कर सकेंगे।

Navratri Havan Vidhi 2025

Navratri Havan Vidhi 2025 In Hindi

नवरात्रि हवन की सामग्री (Navratri Hawan Samagri)

हवन के लिए आम की लकड़ी, कलीगंज, देवदार की जड़, गूलर की छाल और पत्ती, बेल, नीम, पलाश का पौधा, पीपल की छाल और तना, बेर, आम की पत्ती और तना, अश्वगंधा की जड़, तमाल यानी कपूर, लौंग, चावल, ब्राम्ही, मुलैठी की जड़, चंदन की लकड़ी, तिल, जामुन की कोमल पत्ती, बहेड़ा का फल और हर्रे तथा घी, शकर जौ, लोभान, इलायची, तिल, गुगल और अन्य वनस्पतियों का बूरा। हवन के लिए गाय के गोबर से बनी छोटी-छोटी कटोरियां या उपलों को घी में डुबोकर डाला जाता है।

End of Feed