अध्यात्म

Navratri Hawan 2025 Time And Samagri: नवरात्रि की अष्टमी और नवम को कैसे करें हवन, जान लें पूजा विधि और मंत्र

Navratri Hawan 2025 Date And Samagri List (नवरात्रि हवन सामग्री लिस्ट): नवरात्रि में हवन करने का विशेष महत्व माना जाता है। कोई नवरात्रि के हर दिन हवन करता है तो कोई अष्टमी या नवमी के दिन हवन करता है। चलिए आपको बताते हैं चैत्र नवरात्रि में हवन करने का शुभ मुहूर्त और सामग्री लिस्ट।

Image

Navratri Hawan 2025 Date, Time And Samagri

Navratri Hawan 2025 Date And Samagri List (नवरात्रि हवन सामग्री लिस्ट): कहते हैं हवन करने से देवी-देवता शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी विशेष कृपा दृष्टि बरसाते हैं। नवरात्रि में तो हवन करने का और भी ज्यादा खास महत्व माना गया है। कहते हैं जो श्रद्धालु नवरात्रि के आखिरी दिन में विधि विधान हवन पूजन करता है उस नवरात्रि पूजन का संपूर्ण फल प्राप्त हो जाता है। अब सवाल ये उठता है कि नवरात्रि में हवन कब करना चाहिए। वैसे तो आप नवरात्रि के किसी भी दिन हवन कर सकते हैं। लेकिन नवरात्रि की अष्टमी या नवमी का हवन जरूरी माना जाता है। चलिए जानते हैं नवरात्रि हवन की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट।

नवरात्रि हवन डेट और मुहूर्त 2025 (Navratri Hawan Date And Muhurat 2025)

नवरात्रि में हवन अष्टमी या नवमी किसी भी तारीख में कर सकते हैं। अगर आप अष्टमी के दिन नवरात्रि व्रत का पारण करते हैं तब आप हवन अष्टमी को ही करेंगे और अगर आप नवमी के दिन व्रत पारण करते हैं तब आप नवमी के दिन हवन करेंगे। नवरात्रि की अष्टमी 5 अप्रैल को है तो वहीं नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी।

नवरात्रि अष्टमी हवन मुहूर्त 2025 (Navrati Ashtami Muhurat 2025)

नवरात्रि की अष्टमी पर हवन का शुभ मुहूर्त 5 अप्रैल की सुबह 11:59 से दोपहर 12:49 बजे तक रहेगा।

नवरात्रि नवमी हवन मुहूर्त 2025 (Navrati Navami Muhurat 2025)

नवरात्रि की नवमी पर हवन का शुभ मुहूर्त 6 अप्रैल 2025 की सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

नवरात्रि हवन सामग्री लिस्ट (Navratri Havan Samagri List pdf)

  • हवन कुंड
  • हवन सामग्री
  • रोली चंदन
  • पान के पत्ते
  • 5 प्रकार के फल
  • मिठाई
  • शुद्ध घी
  • सुपारी
  • कपूर
  • लौंग
  • चावल
  • आम या केले के पत्ते
  • गुग्गल
  • लोबान
  • शहद
  • अगरबत्ती
  • लाल कलावा
  • चरणामृत
  • गंगाजल
  • लाल कपड़ा
  • फूलों की माला
  • आम की लकड़ी
  • सूखा नारियल

हवन करते समय न करें ये गलतियां

हवन में आहुति देने से पहले अनामिका उंगली में आम का पत्ता या कुशा से बनी अंगूठी जरूर धारण करें। हवन सामग्री को चांदी, पीतल, कांसे या फिर पत्ते की थाली में ही रखें। स्टील की थाली का प्रयोग करने से बचें। हवन को कभी भी बीच में अधूरा न छोड़ें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article