Navratri Havan Samagri List: नवरात्रि हवन पूजा की सामग्री में क्या-क्या चीजे हैं शामिल, देखें पूरी लिस्ट यहां

Navratri Havan Samagri List 2023: नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन से पहले हवन यज्ञ किये जाने की परंपरा है। मान्यता है कि अगर पूजा के साथ हवन किया जाता है तो पूजा का दोगुना फल प्राप्त होता है। यहां देखें नवरात्रि हवन सामग्री लिस्ट।

Navratri Havan Samagri List 2023: नवरात्रि पर्व के आखिरी दिन कन्या पूजन से पहले हवन किए जाने का विधान है। कहते हैं हवन करने से पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त हो जाता है। नवरात्रि हवन में कई चीजों की जरूरत पड़ती है। जैसे हवन पूजा के लिए हवन कुंड, आम की लकड़ी, कपूर, लौंग, चावल, शुद्ध घी, आम या केले के पत्ते का होना जरूरी है। हवन में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसलिए हवन करने से पहले स्नान कर साफ वस्त्र धारण कर लें और जहां हवन करना है उस स्थान को भी गंगाजल से शुद्ध कर लेना चाहिए। अब जानिए हवन सामग्री लिस्ट संपूर्ण।

navratri havan samagri list

Navratri Havan Samagri List 2023

नवरात्रि हवन सामग्री लिस्ट (Navratri Havan Samagri List pdf)

  • हवन कुंड
  • शुद्ध घी
  • आम की लकड़ी
  • कपूर
  • लौंग
  • चावल
  • आम या केले के पत्ते
  • अगरबत्ती
  • सूखा नारियल
  • लाल कलावा
  • रोली चंदन
  • पान के पत्ते
  • 5 प्रकार के फल
  • मिठाई
  • गंगाजल
  • सुपारी
  • चरणामृत
  • गुग्गल
  • लोबान
  • शहद
  • लाल कपड़ा
  • फूलों की माला
  • हवन सामग्री

End of Feed