Today Navratri Color 2025, नवरात्र के नौवें दिन कौन सा रंग पहनें, Navratri 2025 colors with date in hindi (नवरात्रि कलर लिस्ट 2025 सितंबर): साल में दो बार आने वाली नवरात्रि में मां के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ये नवरात्र चैत्र और आश्विन मास में आते हैं। आश्विन मास के नवरात्र को शारदीय नवरात्र भी कहा जाता है। 22 सितंबर से सोमवार के दिन से शारदीय नवरात्र 2025 आरंभ हो गए हैं। यहां देखें शारदीय नवरात्रि कलर लिस्ट 2025 सितंबर। देखें कौन सी देवी को कौन सा रंग समर्पित है। नवरात्र में किस दिन कौन सा रंग पहनें - डेट सहित जानें। जानें 9 days of Navratri Devi names and colours 2025।
शारदीय नवरात्रि कलर लिस्ट 2025 सितंबर विद डेट (Pic: Pinterest)
शारदीय नवरात्रि कलर लिस्ट 2025 सितंबर विद डेट
| नवरात्र का दिन | डेट व डे | मां का स्वरूप | रंग |
| दिन 1 | 22 सितंबर, सोमवार | मां शैलपुत्री | सफेद |
| दिन 2 | 23 सितंबर, मंगलवार | मां ब्रह्मचारिणी | लाल |
| दिन 3 | 24 सितंबर, बुधवार | मां चंद्रघंटा | शाही नीला |
| दिन 4 | 25 सितंबर, गुरुवार | मां कूष्माण्डा | पीला |
| दिन 5 (दोहराव) | 26 सितंबर, शुक्रवार | मां कूष्माण्डा | पीला |
| दिन 6 | 27 सितंबर, शनिवार | मां स्कंदमाता | हरा |
| दिन 7 | 28 सितंबर, रविवार | मां कात्यायनी | ग्रे या स्लेटी |
| दिन 8 | 29 सितंबर, सोमवार | मां कालरात्रि | नारंगी |
| दिन 9 | 30 सितंबर, मंगलवार | मां महागौरी | मोर हरा |
| दिन 10 | 01 अक्टूबर, बुधवार | मां सिद्धिदात्री | गुलाबी |
Shardiya Navratri ke 9 rang with Date and Devi name
- दिन 1: 22 सितंबर, सोमवार, मां शैलपुत्री - सफेद
- दिन 2: 23 सितंबर, मंगलवार, मां ब्रह्मचारिणी - लाल
- दिन 3: 24 सितंबर, बुधवार, मां चंद्रघंटा - शाही नीला
- दिन 4: 25 सितंबर, गुरुवार, मां कूष्माण्डा - पीला
- दिन 5: 26 सितंबर, शुक्रवार, मां कूष्माण्डा - पीला
- दिन 6: 27 सितंबर, शनिवार, मां स्कंदमाता - हरा
- दिन 7: 28 सितंबर, रविवार, मां कात्यायनी - ग्रे या स्लेटी
- दिन 8: 29 सितंबर, सोमवार, मां कालरात्रि - नारंगी
- दिन 9: 30 सितंबर, मंगलवार, मां महागौरी- मोर हरा
- दिन 10: 01 अक्टूबर, बुधवार, मां सिद्धिदात्री- गुलाबी
नोट करें कि इस नवरात्र में नौ दिन की अपेक्षा 10 दिन हैं तो एक रंग को दो दिन पहना जाएगा।
सितंबर 2025 की नवरात्रि में 10 दिन क्यों हैं
दृक पंचांग के अनुसार, सितंबर 2025 की नवरात्र 10 दिन की है। ऐसा एक ज्योतिषीय समायोजन की वजह से हो रहा है। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज बताते हैं कि श्राद्ध पक्ष 2025 के दौरान एक तिथि (तारीख) कम है। इस तिथि को बैलेंस नवरात्रि में एक और तिथि जोड़कर किया गया है। सितंबर 2025 की नवरात्र में अतिरिक्त चतुर्थी तिथि जुड़ रही है। इस तरह 25 सितंबर, गुरुवार और 26 सितंबर, शुक्रवार को दोनों दिन ही चतुर्थी तिथि का नवरात्र व्रत रखा जाएगा।
