Navratri 2023 Puja Mantra: नवरात्रि के नौ दिन की देवियों के बीज मंत्र, इनके जाप से मां होंगी प्रसन्न

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 22, 2023, 08:54 AM IST

Navratri 2023 Puja Mantra: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि के नौ दिन खास माने गये हैं। इन दिनों आप इन नौ बीज मंत्रों के माध्यम से मां को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं।

Navratri 2023 Mantra: 22 मार्च 2023 से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। अब नौ दिनों तक मां के भक्त उनकी विधि विधान पूजा करेंगे। कहते हैं नवरात्रि में सच्चे मन से मां की भक्ति करने से व्यक्ति की सारी मुराद पूरी हो जाती हैं। इसलिए नवरात्रि में हर कोई अपने-अपने तरीके से मां को प्रसन्न करने की कोशिश करता है। नवरात्रि में नौ देवियों की पूजा होती है। हर देवी की उपासना की विधि अलग-अलग है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है।

navratri mantra

नवरात्रि के बीज मंत्र

इन 9 दिनों में भक्त माता की कृपा पाने के लिए कई तरह के जतन करते हैं। लेकिन एक तरीका ऐसा है जिससे आप आसानी से माता को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। ये तरीका है उनके बीज मंत्र। नवरात्रि में माता की पूजा के दौरान उनके बीज मंत्रों का जाप जरूर करें। जानिए किस दिन कौन से मंत्र का जाप करना रहेगा फलदायी।

End of Feed