अध्यात्म

Sharad Navratri 2023 Date: शारदीय नवरात्रि कब है 2023, इस बार हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां अंबे

Shardiya Navratri 2023 Date: शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर दशमी तिथि तक रहती है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है। जानिए इस साल नवरात्रि कब से शुरू हो रही हैं (Sharad Navratri 2023)।

Image

Navratri 2023 Date October In Hindi

Shardiya Navratri 2023 Date: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का खास महत्व माना जाता है। इस दौरान लोग पूरे विधि विधान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करते हैं। ये त्योहार 1 साल में 5 बार मनाया जाता है। चैत्र माह, आषाढ़ माह, आश्विन माह, पौष माह और माघ माह में। लेकिन इनमें से चैत्र और आश्विन माह की नवरात्रि विशेष होती है। अक्टूबर में आश्विन यानि शारदीय नवरात्रि आने वाली हैं (Sharad Navratri 2023 Date In Hindi)। जानिए अक्टूबर नवरात्रि की डेट और टाइम (Navratri October 2023 Date)।

शारदीय नवरात्रि 2023 तिथियां (Shardiya Navratri 2023 Dates)

तारीखनवरात्रि दिनतिथिपूजा-अनुष्ठान
15 अक्टूबर 2023, रविवारनवरात्रि दिन 1प्रतिपदामां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
16 अक्टूबर 2023, सोमवारनवरात्रि दिन 2द्वितीयामां ब्रह्मचारिणी पूजा
17 अक्टूबर 2023, मंगलवारनवरात्रि दिन 3तृतीयामां चंद्रघंटा पूजा
18 अक्टूबर 2023, बुधवारनवरात्रि दिन 4चतुर्थीमां कुष्मांडा पूजा
19 अक्टूबर 2023, गुरुवारनवरात्रि दिन 5पंचमीमां स्कंदमाता पूजा
20 अक्टूबर 2023, शुक्रवारनवरात्रि दिन 6षष्ठीमां कात्यायनी पूजा
21 अक्टूबर 2023, शनिवारनवरात्रि दिन 7सप्तमीमां कालरात्रि पूजा
22 अक्टूबर 2023, रविवारनवरात्रि दिन 8अष्टमीदुर्गा महा अष्टमी पूजा
23 अक्टूबर 2023, सोमवारनवरात्रि दिन 9नवमीदुर्गा महा नवमी पूजा, मां सिद्धिदात्री पूजा
24 अक्टूबर 2023, मंगलवारनवरात्रि दिन 10दशमीनवरात्रि पारणा, दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी

शारदीय नवरात्रि का महत्व (Shardiya Navratri Mahatva)

हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो व्यक्ति नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की विधि विधान पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सभी काम सफल होते हैं। कहते हैं इस दौरान मां दुर्गा नौ दिनों के लिए पृथ्वी लोक में आती हैं। ऐसे में जो कोई भी व्रत-नियम पूर्वक पूजा पाठ करता है उसके जीवन में मां दुर्गा सदैव अपना आशीर्वाद बनाये रखती हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article