Navratri Day 2, Maa Brahmacharini Vrat Katha: नवरात्रि के दूसरे दिन की व्रत कथा, जानें मां ब्रह्मचारिणी की कहानी

Navratri 2023 2nd Day, Maa Brahmacharini Vrat Katha In Hindi (मां ब्रह्मचारिणी की व्रत कथा): नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां दुर्गा का यह स्वरूप ज्योर्तिमय है। इन्हें तपश्चारिणी, अपर्णा और उमा नाम से भी पुकारा जाता है। जानिए मां ब्रह्मचारिणी की पावन कथा।

Navratri 2023 2nd Day, Maa Brahmacharini Vrat Katha In Hindi (मां ब्रह्मचारिणी की व्रत कथा): नवरात्रि का दूसरा दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को समर्पित है। इन माता की पूजा से व्यक्ति के सभी काम पूरे होते हैं। साथ ही कार्यों में आ रही रुकावटें भी दूर हो जाती हैं। कहते हैं जिन पर मां ब्रह्मचारिणी की कृपा बरसती है उन्हें हर काम में विजय प्राप्त होती है इसके अलावा माता के आशीर्वाद से हर तरह की परेशानियां भी समाप्त हो जाती है। देवी ब्रह्मचारिणी की विधि विधान पूजा करने से व्यक्ति में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है। तो चलिए जानते हैं माता ब्रह्मचारिणी की पावन कथा।

Maa Brahmacharini Vrat Katha

Navratri 2023 Day 2, Maa Brahmacharini Vrat Katha

Navratri Day 2 Katha: Mata Brahmacharini Vrat Katha

मां ब्रह्मचारिणी का जन्म पर्वतराज हिमालय के घर हुआ था। उन्होंने भगवान शिव से विवाह की इच्छा व्यक्त की, लेकिन उनके माता-पिता उन्हें कहा कि शिव जी को प्रसन्न करने के लिए तुम्हें कठिन तप करना होगा। तब देवी ब्रह्मचारिणी ने नारद जी से सलाह मांगी और उनके सुझाव अनुसार माता ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की। कठिन तपस्या के कारण ही माता को ब्रह्मचारिणी नाम से जाना गया।

End of Feed