Kalash Sthapana Muhurat: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना, जानें पूरी विधि स्टेप बाय स्टेप यहां

Navaratri 2023 Kalash Sthapana (Ghatasthapana) Samagri, Puja Vidhi, Muhurat, Timings: नवरात्रि के पहले दिन विधि विधान घटस्थापना की जाती है। जिसके लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है। 2023 में नवरात्रि घटस्थापना (कलश स्थापना) का मुहूर्त 15 अक्टूबर की सुबह 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

Navaratri 2023 Kalash Sthapana (Ghatasthapana) Samagri, Puja Vidhi, Muhurat, Timings: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 15 अक्टूबर 2023, रविवार से शुरू होने जा रहा है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार नवरात्रि के पहले दिन मां अंबे की पूजा-अर्चना करके विधि विधान कलश स्थापना की जाती है (Navratri Ghatasthapana Vidhi)। घटस्थापना नवरात्रि का एक मुख्य अनुष्ठान है जिसके लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है (Navratri Ghatasthapana Muhurat 2023)। साल 2023 में नवरात्रि घटस्थापना यानि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 11:44 AM से 12:30 PM तक रहेगा। इस मुहूर्त में अगर आप विधि विधान कलश की स्थापना कर देते हैं तो इससे आपके घर-परिवार पर पूरे साल मां अंबे की कृपा बनी रहेगी। जानिए घटस्थापना की सामग्री लिस्ट, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त (Navratri Ghatasthapana Samagri)।

shadriya navratri kalash sthapana muhurat

Navaratri 2023 Kalash Sthapana: नवरात्रि कलश स्थापना विधि और मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2023 (Navratri Ghatasthapana/Kalash Sthapana Muhurat 2023)

नवरात्रि घटस्थापना कब है 202315 अक्टूबर 2023, रविवार
नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त11:44 AM से 12:30 PM
नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त अवधि46 मिनट
नवरात्रि प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ14 अक्टूबर 2023 को 11:24 PM बजे
नवरात्रि प्रतिपदा तिथि समाप्त 16 अक्टूबर 2023 को 12:32 AM बजे
चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ14 अक्टूबर 2023 को 04:24 PM बजे
चित्रा नक्षत्र समाप्त15 अक्टूबर 2023 को 06:13 PM बजे
वैधृति योग प्रारम्भ14 अक्टूबर 2023 को 10:25 AM बजे
वैधृति योग समाप्त15 अक्टूबर 2023 को 10:25

नवरात्रि घटस्थापना पूरी सामग्री लिस्ट (Navratri Ghatasthapana/Kalash Sthapana Samagri List 2023)

कलश, गंगाजल , मौली, रोली,अक्षत, सिक्का, गेहूं या अक्षत, आम के पत्ते का पल्लव, 5 आम के पत्ते की डली, मिट्टी का बर्तन, शुद्ध मिट्टी, मिट्टी पर रखने के लिए एक साफ कपड़ा, कलावा, गेहूं या जौ, पीतल या मिट्टी का दीपक, घी, रूई बत्ती, सिंदूर, लाल वस्त्र, जटा वाला नारियल आदि।

End of Feed