Name Astrology: पिता के लिए बेहद लकी मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 06:00 PM IST

Lucky Girls Name: नाम ज्योतिष में व्यक्ति के नाम के आधार पर उसके भविष्य और स्वभाव की गणना की जाती है। यहां हम जानेंगे उन नाम की लड़कियों के बारे में जो अपने पिता के लिए बेहद लकी साबित होती हैं।

Name Astrology: जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र में कुंडली देखकर भविष्यवाणी की जाती है उसी तरह से नाम ज्योतिष में व्यक्ति के नाम के आधार पर भविष्य जाना जाता है। कहते हैं नाम का पहला अक्षर बेहद खास होता है। हिंदू धर्म में अधिकतर लोगों का नाम उनकी जन्म राशि के अनुसार रखा जाता है। कहते हैं नाम का सीधा असर हमारे स्वभाव और जीवन पर पड़ता है। आज यहां हम ऐसे अक्षरों के बारे में बात करेंगे जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत वाली मानी जाती हैं। कहते हैं ये अपने पिता की किस्मत चमका देती हैं।

name astrology

नाम ज्योतिष से जानिए लकी लड़कियों के बारे में

इन नाम के अक्षर वाली लड़कियां होती हैं लकी

D अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये अपने घर-परिवार के लोगों से काफी प्यार करती हैं। इनके जन्म के बाद से ही इनके पिता को खूब तरक्की मिलने लगती है। ये मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। अपने दम पर एक अलग मुकाम हासिल करती हैं। इनकी तेज किस्मत का लाभ इनके साथ-साथ इनके परिवार वालों को भी मिलता है।

End of Feed