अध्यात्म

Mulank 8 Ka Bhavishya 2025: जानिए महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों के लिए नया साल कैसा रहेगा

Mulank 8 Ka Bhavishya 2025, मूलांक 8 वार्षिक अंक राशिफल 2025, Mulank 8 Yearly Numerology Horoscope 2025 in Hindi: जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि का विशेष प्रभाव रहता है। जानिए 2025 इस मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

Image

Mulank 8 Yearly Numerology Horoscope 2025

Mulank 8 Ka Bhavishya 2025, मूलांक 8 वार्षिक अंक राशिफल 2025, Mulank 8 Yearly Numerology Horoscope 2025 in Hindi: जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष किसी भी माह दिनांक 08, 17, 26 को हुआ है वो अंक 08 के जन्मांक में आएंगे। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शनि न्याय, तंत्र, अध्यात्म व आत्मबल में वृद्धि करता है। जॉब व राजनीति में सफलता देता है। आध्यात्मिक प्रसिद्धि प्रदान करता है। शनि धन तथा धर्म दोनों प्रदान करता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है। इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं। वकालत, फ़िल्म, पत्रकारिता, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन तथा मेडिकल सम्बंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं। इस वर्ष जन्मांक 08 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे। व्यवसाय तथा जॉब में सफल रहेंगे।यह वर्ष इनका उन्नतिकारक है। 2025 अंक 09 से प्रभावित रहेगा। अंक 09 स्वामी ग्रह मंगल है।

मूलांक 8 का स्वास्थ्य 2025 (Mulank 8 Health Rashifal 2025)

यह वर्ष 2025 हेल्थ की दृष्टि से 17 फरवरी के बाद बहुत ही बहुत बेहतर रहेगा। जनवरी, फरवरी, अप्रैल व जून माह में हेल्थ से समस्या आ सकती है।ब्लड प्रेशर तथा हार्ट के मरीज एलर्ट रहेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहने का समय है। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

मूलांक 8 करियर 2025 (Mulank 8 Career Rashifal 2025)

यह वर्ष 2025 जॉब व व्यवसाय के लिए उन्नतिकारक है। अप्रैल, मई व जुलाई माह जॉब में विशेष प्रोग्रेस का है। टेक्निकल, फ़िल्म, टीवी, मैनेजमेंट तथा बैंकिंग फील्ड जे सम्बद्ध लोग खूब सफल रहेंगे। इस वर्ष 27 मार्च के बाद जॉब में स्थान परिवर्तन भी दिखा रहा है। मीडिया व बैंकिंग सेवा जे जुड़े जातक बहुत ही सफल रहेंगे। व्यवसाय के लिए सफलता का वर्ष है। 17 जुलाई के बाद का समय बहुत शानदार है। यदि जॉब चेंज करना चाहते हैं तो सितम्बर का समय बेहतर है।

मूलांक 8 प्रेम और वैवाहिक जीवन 2025 (Mulank 8 Love Life 2025)

आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। इस वर्ष 18 जनवरी से 17 मार्च फिर 17 सितम्बर से 08 नवम्बर के मध्य प्रेम विवाह के योग बनेंगे। आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहेगा।

मूलांक 8 आर्थिक जीवन 2025 (Mulank 8 Finance Rashifal 2025)

यह वर्ष 2025 आर्थिक प्रगति का है। धन की प्राप्ति संभावित है। धन का व्यय अच्छे कार्यों व रियल स्टेट में है। इस वर्ष आप जुलाई व सितम्बर माह में जमीन या मकान खरीद सकते हैं। इस जन्मांक के जातक जो व्यवसाय में हैं व्यवसाय में नवीन कार्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में कोई नई डील जून व नवम्बर में सम्भव है।

मूलांक 8 शुभ समय 2025 (Mulank 8 Shubh Samay 2025)

जून , मार्च तथा अक्टूबर का माह शुभ है।

मूलांक 8 उपाय 2025 (Mulank 8 Upay 2025)

अंक 08 के स्वामी शनि के इष्ट हनुमान जी की उपासना करें। शिव उपासना करते रहें। शिव पूजा करें। शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक कराएं। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। रोगों से मुक्ति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। अंक 08 के स्वामी शनि से सम्बंधित उपाय भी करें। तिल व कम्बल का दान करते रहें। माता -पिता का प्रतिदिन चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

यहां देखें अंक ज्योतिष राशिफल 2025 मूलांक अनुसार (Numerology Horoscope 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article