Mulank 6, 2025 Prediction In Hindi, मूलांक 6 अंक राशिफल 2025, Mulank 6 Numerology Horoscope 2025, Mulank 6 Yearly Numerology Horoscope 2025 in Hindi: जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष तथा किसी भी माह दिनांक 06,15 या 24 को हुआ है वो जन्मांक 06 के प्रभाव में आएंगे। अंक 06 का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र फ़िल्म तथा मीडिया का कारक ग्रह है। बुध और शनि इसके मित्र ग्रह हैं। बुध तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। ओपल तथा हीरा शुक्र के रत्न हैं। इस जन्मांक के जातक फ़िल्म, मीडिया, प्रबंधन, विधि तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रायः इस जन्मांक के व्यक्ति का भाग्योदय विवाह के बाद ही होता है। 2025 का एकल अंक 09 है, जिसका स्वामी मंगल है।
मूलांक 6 का स्वास्थ्य 2025 (Mulank 6 Health Rashifal 2025)
इस वर्ष 2025 में आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। यूरिन की प्राब्लम शुक्र देता है। 15 फरवरी से 15 मार्च तक का समय थोड़ा खराब है। बीपी तथा शुगर से प्रभावित लोग 15 सितम्बर के बाद अत्यंत सावधानी बरतेंगे। जो लोग बीपी, साइनस व ह्रदय रोग से प्रभावित हैं फरवरी से मार्च तक सावधानी बरतेंगे।।
मूलांक 6 करियर 2025 (Mulank 6 Career Rashifal 2025)
इस वर्ष 2025 आपका करियर बहुत शानदार रहेगा। 06 फरवरी से 24 अप्रैल के मध्य सफलता मिलेगी। सितम्बर से नवम्बर और मई से जुलाई के मध्य विदेश जाने की प्रबल संभावना है। जून से सितम्बर के मध्य पदोन्नती या जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में धन लाभ के संकेत हैं। अंक 09 रियल स्टेट से लाभ करााएगा। मकान खरीद सकते हैं।
मूलांक 6 प्रेम और वैवाहिक जीवन 2025 (Mulank 6 Love Life 2025)
इस वर्ष आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। 24 अप्रैल के बाद विवाह के संयोग बनेंगे। 15 फरवरी तक लव लाइफ को बचाकर रखना होगा। इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 15 फरवरी से 15 मार्च और फिर नवम्बर माह में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है। लव लाइफ को लेेेकर बहुत ही खुश रहेंगे। इसकी माधुर्यता बनी रहेगी।
मूलांक 6 आर्थिक जीवन 2025 (Mulank 6 Finance Rashifal 2025)
06 मार्च के बाद स्थिति अच्छी रहेगी। इस वर्ष धन का निवेश शेयर तथा रियल स्टेट में करेंगे। 09 मंगल का अंक शुभ है। 15 अप्रैल के बाद धन का आगमन बहुत अच्छा होगा। जमीन या मकान खरीदने के संयोग बनेंगे। वाहन भी खरीदने का सुखद संयोग बन सकता है।
मूलांक 6 शुभ समय 2025 (Mulank 6 Shubh Samay 2025)
06 मार्च से 15 जून फिर 06 सितम्बर से 24 अक्टूबर। अगस्त, सितम्बर नवम्बर तथा दिसम्बर माह। यह समय आपके लिए शुभ है।
मूलांक 6 उपाय 2025 (Mulank 6 Upay 2025)
प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। माता लक्ष्मी की उपासना श्री विष्णु के संग करें। भगवान शिव का शुभ मुहूर्त में रूद्राभिषेक कराएं। अंधे गरीब व्यक्ति को शुक्रवार को अन्न तथा वस्त्र का दान करें। शुक्र, शनि तथा बुध के बीज मंत्र का जप करें। पत्नी का सम्मान करें। पत्नी को आदर देने से शुक्र बेहतर फल देते हैं।
