अध्यात्म

Mulank 7 Ka Bhavishya 2025: जानिए मूलांक 7 वालों के करियर, स्वास्थ्य, लव, आर्थिक और पारिवारिक मामलों के लिए नया साल कैसा रहेगा

Mulank 7 Ka Bhavishya 2025, मूलांक 7 अंक राशिफल 2025, Mulank 7 Numerology Horoscope 2025, Mulank 7 Yearly Numerology Horoscope 2025 in Hindi: जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह केतु होता है। मूलांक 7 वाले लोग कर्मयोगी तथा आध्यात्मिक होते हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 7 वालों के लिए नया साल कैसा रहने वाला है।

Image

Mulank 7 Yearly Numerology Horoscope 2025

Mulank 7 Ka Bhavishya 2025, मूलांक 7 अंक राशिफल 2025, Mulank 7 Numerology Horoscope 2025, Mulank 7 Yearly Numerology Horoscope 2025 in Hindi: अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। जिस जातक का जन्म किसी भी माह तथा वर्ष में 07, 16 या 25 को हुआ है वो अंक 07 के जन्मांक के प्रभाव में आएंगे। इस अंक के जातक मेडिकल तथा प्रबंधकीय फील्ड में बहुत सफल होते हैं। वे बहुत ही कर्मयोगी तथा आध्यात्मिक होते हैं।जिस भी कार्य को हाथ में लेते हैं उसको अंजाम तक पहुंचा कर के ही मानते हैं। धार्मिक गुरु होते हैं। विद्यालयों के प्रबंधक होते हैं। राजनीति के लिए यह अंक बहुत अनुकूल है। बैंकिंग, मीडिया, सिविल सेवा तथा पुलिस सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। शनि, शुक्र तथा बुध इसके परम मित्र है। अंक 08, 04, व 06 इसके सबसे प्रिय मित्र अंक है। 2025 का अंक 09 है। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। केतु, बुध शनि व शुक्र का मित्र है। ऐसे जातक का शुभ रत्न गोमेद है। वर्ष 2025का वार्षिक अंकफल निम्नवत है-

मूलांक 7 का स्वास्थ्य 2025 (Mulank 7 Health Rashifal 2025)

स्वास्थ्य सुख में केतु का प्रभाव बहुत बेहतर नहीं है। केतु 16 मार्च से मई व नवम्बर में थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। फरवरी तथा मार्च में हेल्थ में नेत्र रोग के प्रति सचेत रहें। शुगर तथा उदर विकार की समस्या आ सकती है। बीपी के मरीजों के लिए सितम्बर तथा नवम्बर का महीना कष्टप्रद है।

मूलांक 7 करियर 2025 (Mulank 7 Career Rashifal 2025)

2025 में जॉब व बिजनेस शानदार रहेगा। आईटी, बैंकिग व मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग इस वर्ष सफलता की प्राप्ति करेंगे। अगस्त के बाद आफिस की तरफ से विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। मीडिया, आई टी , तथा फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए यह वर्ष बहुत अनुकूल है। इस वर्ष जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। जॉब में प्रमोशन से लाभान्वित होंगे।छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में प्रोग्रेस है।

मूलांक 7 प्रेम और वैवाहिक जीवन 2025 (Mulank 7 Love Life 2025)

इस वर्ष आपकी लव लाइफ बहुत ही सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी को मार्च तक स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। इस वर्ष प्रेम, विवाह का रूप लेगा, इसके लिए फरवरी के बाद का समय अनुकूल है। आपके लव लाइफ के लिए जून से नवम्बर तक का समय बेहतर है।

मूलांक 7 आर्थिक जीवन 2025 (Mulank 7 Finance Rashifal 2025)

व्यवसाय इस वर्ष बेहतर है। आर्थिक स्थिति 16 मार्च के बाद बेहतर रहनी चाहिए। अगस्त, सितंबर व नवम्बर में जमीन व वाहन खरीद सकते हैं। धन आगमन होगा। रियल स्टेट मंद रहेगा। शनि व बुध से जुड़े व्यवसाय बढ़ेंगे।

मूलांक 7 शुभ समय 2025 (Mulank 7 Shubh Samay 2025)

फरवरी, 16 मार्च से जून,अगस्त व दिसम्बर माह का शुभ है।

मूलांक 7 उपाय 2025 (Mulank 7 Upay 2025)

भैरो उपासना करें। माता काली जी की उपासना करें। गणेश जी की पूजा करें। बुध व केतु के बीज मंत्र का जप करें। गाय को बुधवार को पालक खिलाएं। समय समय पर शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक कराते रहें। केतु मोक्ष कारक ग्रह है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

यहां देखें अंक ज्योतिष राशिफल 2025 मूलांक अनुसार (Numerology Horoscope 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article