बेहद इमोशनल होते हैं महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग, जानिए क्या होती हैं इनमें खूबियां

Numerology Number 2 Personality: जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा होते हैं। इस कारण ये बेहद ही इमोशनल होते हैं। इन लोगों में कई खूबियां भी पाई जाती हैं। आइए जानते हैं कि इनमें क्या खूबियां होती हैं।

Numerology Number 2 Personality: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख उसके स्वभाव, सोच और जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करती है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से माना जाता है, जो मन, भावनाओं और कल्पना का कारक होता है। यही कारण है कि मूलांक 2 के लोग स्वभाव से बेहद संवेदनशील और भावुक होते हैं।

कैसा होता है मूलांक 2 वालों का स्वाभाव

कैसा होता है मूलांक 2 वालों का स्वाभाव?

कैसा होता है इनका स्वभाव

मूलांक 2 के लोग शांत, सरल और समझदार स्वभाव के होते हैं। ये लोग किसी भी स्थिति को बहुत गहराई से महसूस करते हैं और दूसरों की भावनाओं को भी आसानी से समझ लेते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये झगड़े से दूर रहना पसंद करते हैं और हर स्थिति को शांति से सुलझाने की कोशिश करते हैं। ये लोग रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और अपने करीबियों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। हालांकि, इनका मूड जल्दी बदल सकता है, क्योंकि ये चंद्रमा से प्रभावित होते हैं। इसलिए कभी-कभी ये ज्यादा सोचने लगते हैं और छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं।

End of Feed