Aaj Chand Nikalne Ka Samay, Sharad Purnima Ka Chand Kab Niklega (आज चांद कितने बजे निकलेगा 2025, आज पूर्णिमा का चांद कितने बजे निकलेगा): आज 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। आज के दिन चंद्र देव को अर्घ्य दिया जाता है और खुले आसमां में चांदनी रात में खीर बनाकर रखी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात्रि आसमान से अमृत की वर्षा होती है। यही कारण है कि आज के दिन लोग चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज चंद्रदेव की पूजा कर मन शांत होता है और जीवन की पेरशानियां भी दूर हो जाती हैं। तो आज आपके शहर में चांद कितने बजे निकलने वाला है, ये आप यहां से नोट कर सकते हैं।
शहर अनुसार शरद पूर्णिमा का चाँद निकलने का समय (City Wise Moon Rise Time Today 2025)-
| शहर | चांद निकलने का समय |
| नई दिल्ली | 05:27 PM |
| नोएडा | 05:26 PM |
| पटना | 04:56 PM |
| गोरखपुर | 05:03 PM |
| लखनऊ | 04:43 PM |
| मुंबई | 05:49 PM |
| भोपाल | 05:28 PM |
| हैदराबाद | 05:36 PM |
| रांची | 04:56 PM |
| चंडीगढ़ | 04:43 PM |
| वाराणसी | 05:05 PM |
| अहमदाबाद | 05:44 PM |
| बेंगलुरु | 05:42 PM |
| चेन्नई | 05:42 PM |
| कानपुर | 05:15 PM |
शरद पूर्णिमा पर चांद की पूजा कैसे करें?
शरद पूर्णिमा पर चांद की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं के साथ पूर्ण रूप में आकाश में उदित होता है, जो मानसिक शांति, प्रेम और संतुलन का प्रतीक है। पूजा के लिए सबसे पहले रात में चंद्रमा के उदय के बाद ही खुले आकाश के नीचे खीर बनाकर चांदनी में रखी जाती है, जिसे चंद्रदेव की अमृतमयी किरणों से भरपूर माना जाता है। फिर दीपक जलाकर, जल से भरा तांबे या चांदी का लोटा लेकर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इस दौरान ॐ चंद्राय नमः या ॐ सोमाय नमः मंत्र का जप करें और चंद्रदेव से मानसिक शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करें। अंत में चंद्रमा को खीर और सफेद मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद रूप में ग्रहण किया जाता है।
