Monthly Horoscope May 2026 : मई में इन 5 राशियों की होगी छप्पड़फाड़ कमाई, हो जाएंगे मालामाल

Monthly Horoscope May 2026 : मई 2026 का महीना सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, यह आप मासिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए यह महीना कैसा रहेगा?

Monthly Horoscope May 2026 : मई 2026 में 11 मई तक मंगल मीन राशि में रहेंगे। इसके बाद अपनी राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। 14 मई को शुक्र अपनी राशि वृषभ से निकलकर मिथुन में चले जाएंगे। 15 मई को सूर्य भी मेष से निकलकर वृषभ राशि में आ जाएंगे। 29 मई को बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यह माह धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। तीर्थ यात्रा, दान-पुण्य, नदी स्नान और भगवान विष्णु व श्री कृष्ण की उपासना विशेष फलदायी रहेगी। गंगा, यमुना, नर्मदा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करें। शीतल जल, अन्न, वस्त्र और मिष्ठान का दान करें। वृक्षारोपण करें और पीपल, तुलसी, बेल जैसे पवित्र वृक्ष लगाएं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ और सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए मई का यह महीना कैसा रहने वाला है।

Monthly Horoscope May 2026  मासिक राशिफल मई 2026

मासिक राशिफल मई 2026

मेष राशि का मई माह का राशिफल

इस माह मेष राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। 15 मई के बाद सूर्य का वृष राशि में गोचर आपके द्वितीय भाव को मजबूत करेगा, जिससे धन लाभ और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। शनि का बारहवें भाव में रहना आपको आध्यात्मिकता की ओर ले जाएगा और विदेश से जुड़े कार्यों में भी लाभ मिल सकता है। आईटी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। लव लाइफ में संतुलन रहेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आंखों और सिर दर्द से थोड़ी सावधानी रखें।

End of Feed