Mesh Sankranti 2023: सूर्य ने मेष राशि में किया प्रवेश, 14 अप्रैल से इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 14, 2023, 07:15 AM IST

Mesh Sankranti 2023: सूर्य जब मेष राशि में प्रवेश करते हैं तो मेष संक्रांति मनाई जाती है। इस बार ये संक्रांति 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। जानें ये मेष संक्रांति किन राशियों के लिए शुभ साबित होगी।

Mesh Sankranti 2023 Kab Hai: सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 14 अप्रैल 2023 को सूर्य मीन से मेष राशि में प्रवेश कर 30 दिन इस राशि में रहेंगे। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के बाद मेष संक्रांति है। चैत्र प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष प्रारम्भ होता है। इस प्रकार यह हिन्दू नवर्ष की प्रथम यानी मेष संक्रांति है। मेष का स्वामीग्रह मंगल है। सूर्य आत्मा हैं। पिता का कारक ग्रह है। सूर्य का मेष में होना बहुत ही शुभ है। मेष का स्वामीग्रह मंगल आत्मबल व भूमि का कारक ग्रह है। पुण्य प्राप्ति का पवित्र महीना है। पवित्र नदी में स्नान करें। दान पुण्य करें। दही का सेवन स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है व मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान अनन्त गुणा फलदायी है। सूर्य का मेष राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए संघर्ष का समय रहेगा। कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल हो सकता है। कुछ हिट फिल्में आएंगी। फ़िल्म व अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए यह गोचर बहुत शुभ नहीं है। यह गोचर प्राकृतिक दुर्घटना व महामारी को विस्तार भी दे सकता है। मंगल की वस्तुएं सबको दान करनी चाहिए।

mesh sankranti 2023

यहां जानें मेष संक्रांति राशिफल और राशि अनुसार उपाय

मेष- सूर्य इसी राशि मे 30 दिन रहेंगे। व्यवसाय व जांब सफल रहेंगे। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में सुधार आते रहेंगे। नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। राजनीति में सफलता मिलेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को गुड़ का दान करें।

End of Feed