खास सावधानी बरतने के लिए रेडी रहें इन 5 राशियों के लोग, मंगल-केतु बनाने वाले हैं खतरनाक कुजकेतु योग

Mangal Ketu Yuti 2026: मंगल के सिंह राशि में जाते ही यहां मंगल और केतु की युति बन जाएगी। यह युति कुछ राशि वालों के लिए अशुभ रहेगी। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Mangal Ketu Yuti 2026: 12 नवंबर 2026 की रात 8 बजकर 30 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में पहले से ही केतु मौजूद हैं। ऐसे में मंगल और केतु की युति बनेगी, जिसे ज्योतिष में कुजकेतु योग कहा जाता है। मंगल को साहस, ऊर्जा, गुस्से, जमीन और एक्शन का कारक माना जाता है, जबकि केतु अचानक बदलाव, भ्रम, अलगाव और अप्रत्याशित घटनाओं से जुड़ा ग्रह है।

कुजकेतु योग कर सकता है नुकसान

कुजकेतु योग कर सकता है नुकसान (Image AI Generated and Newsroom Verified)

जब मंगल और केतु एक ही राशि में आते हैं, तो ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार व्यक्ति के अंदर जल्दबाजी, आक्रामकता और बिना पूरी जानकारी के फैसला लेने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। सिंह राशि में यह युति आत्मसम्मान, गुस्से, नेतृत्व और रिश्तों से जुड़े मामलों को सक्रिय कर सकती है। ऐसे में छोटी बात पर बहस बढ़ने, काम में जल्दबाजी करने या अपने फैसले पर अड़ जाने से परेशानी हो सकती है।

End of Feed