Mahalaxmi Vrat 2024 Upay: महालक्ष्मी का व्रत हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन से शुरू होता है। ये व्रत पूरे 16 दिनों तक चलता है। इस व्रत आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन समाप्त होता है। महालक्ष्मी व्रत के दौरान माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस साल इस व्रत की शुरुआत 11 सितंबर से हो गई है वहीं इस व्रत का समापन 25 सितंबर को होगा। महालक्ष्मी व्रत के समय में कुछ उपायों को करना बहुत ही शुभ होता है। ऐसे में आइए जानते हैं महालक्ष्मी व्रत के दौरान किन खास उपायों को करना चाहिए।
Mahalaxmi Vrat 2024 Upay (महालक्ष्मी व्रत उपाय)
श्रीयंत्र उपाय
महालक्ष्मी व्रत दौरान घर में श्रीयंत्र स्थापाति करें। श्रीयंत्र घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। इसे घर में पूजा स्थल में रखने से घर में धन- धान्य में वृद्धि होती है। इससे व्यक्ति की दरिद्रता दूर होती है और इसके साथ ही धन का भी आगमन होता है।
एकाक्षी नारियल
महालक्ष्मी व्रत के समय में घर में एकाक्षी नारियल ले आएं। एकाक्षी नारियल माता लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होती है। इससे घर में रखने से मां लक्ष्मी की खास कृपा प्राप्त होती है और घर में सकारात्मकता आती है।
16 चीजों का भोग
महालक्ष्मी का व्रत 16 दिनों तक चलता है, इसलिए मां लक्ष्मी को 16 तरह के अलग- अलग चीजों का भोग लगाना चाहिए। इन चीजों का भोग लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन की बरसा करती हैं।
पलाश का फूल अर्पित करें
महालक्ष्मी व्रत के पूजा के समय मां लक्ष्मी को पलाश का फूल जरूर अर्पित करें। गजलक्ष्मी को पलाश का फूल चढ़ाने से घर में शुभता आती है। ऐसा माना जाता है कि पलाश का फूल चढ़ाने से घर में लक्ष्मी ठहर जाती है।
सुपारी उपाय
महालक्ष्मी व्रत के दौरान पूजा के समय सुपारी और चांदी का सिक्का हाथ में लेकर ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा: इस खास मंत्र का जाप करें। इसके बाद सुपारी और सिक्के को अपनी जेब में डाल लें। ऐसा करने से आपकी जेब कभी खाली नहीं होगी।
