Sharad Purnima 2022 Upay: आश्विन मास की पूर्णिमा का खास महत्व माना जाता है। इस पूर्णिमा को अधिकतर लोग शरद पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। इस दिन चंद्रमा संपूर्ण सोलह कलाओं से युक्त होता है और धरती पर अमृत बरसाता है। शरद पूर्णिमा पर लोग रात भर के लिए खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। फिर उस खीर को अगले दिन प्रसाद स्वरूप ग्रहण करते हैं। इस बार शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यहां आप जानेंगे इस दिन किन उपायों को करने से अच्छे स्वास्थ्य और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा के उपाय
शरद पूर्णिमा पर अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें ये उपाय:
- रात के समय गाय के दूध की खीर बनाएं और उसमें घी अवश्य डालें।
- भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा करें और उन्हें खीर का भोग अर्पित करें।
- मध्य रात्रि में जब चंद्रमा पूर्ण रूप से उदित होतब चंद्र देव की अराधना करें।
- पूजा के समय चंद्रमा के मंत्र “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप जरूर करें।
- फिर खीर को चंद्रमा की रोशनी में रात भर के लिए किसी कांच, मिट्टी या चाँदी के ही बर्तन में रखें।
- फिर अगले दिन उठें और इस खीर को खुद ही सेवन करें और घर के अन्य सदस्यों को भी खाने को दें।
धन प्राप्ति के लिए शरद पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय:
- रात में मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जरूर जलाएं।
- मां को गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं।
- माता लक्ष्मी को सफेद रंग के फूल और सफेद मिठाई और सुगन्धित फूल अर्पित करें।
- इसके बाद “ॐ ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद महालक्ष्मये नमः” मंत्र का जाप करते हुए कम से कम 11 माला का जाप जरूर करें।
प्यार में सफलता पाने के लिए शरद पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय:
- शाम में भगवान राधा-कृष्ण की पूजा करें।
- राधा-कृष्ण को गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें।
- मध्य रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य दें।
- फिर “ॐ राधावल्लभाय नमः” मंत्र की कम से कम तीन माला जपें।
- चाहें तो इस दिन मधुराष्टक का भी कम से कम 3 बार पाठ कर सकते हैं।
- इसके बाद भगवान से अपने मनचाहे जीवनसाथी को पाने की प्रार्थना करें।
- ध्यान रखें कि भगवान को चढ़ाई गयी गुलाब की माला को अपने पास सुरक्षित रख लें।
