Chanakya Niti: मित्र के नकाब में छिपे ऐसे लोग दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक, हमेशा बनाकर रखें दूरी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 11:15 AM IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, व्‍यक्ति को मित्रता करने से पहले उसके बारे में जानकारी जुटा लेना चाहिए। क्‍योंकि कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं। ऐसे लोगों से हमेशा सावधान और दूरी बनाकर रहना चाहिए। ये लोग पीछे से वार करते हैं और व्‍यक्ति को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मतलबी इंसान से हमेशा बनाकर रखें दूरी
  • गुस्से वाले व्‍यक्ति से दोस्‍ती करना हानिकारक
  • लालची और जलनखोर व्‍यक्ति से भूलकर न करें दोस्‍ती

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य एक ऐसे कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ थे, जिनकी नीतियों पर चलकर राजा से लेकर आम इंसान तक ने सफलता हासिल की। आचार्य चाणक्य के इन्‍हीं अनुभव और विचारों का संग्रह चाणक्य नीति में दिया गया है। इसमें कई ऐसी नीतियां व नियम बताए गए हैं, जो किसी भी व्‍यक्ति के जीवन को सफल बना सकते हैं। ये नीतियां लोगों को जीने का सही तरीका बताते हैं। साथ ही खतरों से भी अगाह करते हैं। आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि, हमारे आस-पास हमेशा कुछ ऐसे लोग होते हैं जो एक दुश्मन से भी ज्यादा घातक होते हैं। ऐसे लोगों से भूलकर भी कभी मदद नहीं मांगनी चाहिए। ऐसे लोगों से मदद मांगने पर हमेशा नुकसान ही होता है, इसलिए इनकी पहचान कर हमेशा इनसे दूरी बनाकर रहें।

Chanakya Niti

ऐसे लोगों को भूलकर भी न बनाएं मित्र, उठाना पड़ सकता है नुकसान

मतलबी इंसान से रहें दूर

End of Feed