Labh Panchami 2023 Kab Hai: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लाभ पंचमी तिथि से व्यक्ति को लाभ मिलता है। इसे सौभाग्य पंचमी, ज्ञान पंचमी आदि नामों से भी जाना जाता है। यह दिन लाभ और सौभाग्य से जुड़ा है। यह दिन मुख्य रूप से गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में मनाया जाता है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन बिजनेस से जुड़े लोग माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इसके साथ ही दिवाली पर्व का समापन होता है। आइए जानते हैं लाभ पंचमी कब है, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।
Labh Panchami 2023
लाभ पंचमी 2023 तारीख ( Labh Panchami Date)
इस वर्ष लाभ पंचमी 18 नवंबर 2023 दिन शनिवार को मनाई जाएगी। यह त्योहार गुजरात में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। व्यवसायी भी इस शुभ दिन पर अपनी दुकानें खोलना चाहते हैं। यह दिन सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करता है।
लाभ पंचमी शुभ मुहूर्त ( Labh Panchami Shubh Muhurat)
कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का आरंभ 17 नवंबर 2023 को सुबह 11:03 बजे से हो रहा है और अगले दिन 18 नवंबर 2023 को सुबह 9:18 बजे समाप्त हो रही है।
लाभ पंचमी पूजा मुहूर्त - 06:45 - 10:19
अवधि – 3 घंटे 34 मिनट
लाभ पंचमी पूजा विधि ( Labh Panchami Puja Vidhi)
लाभ पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर सबसे पहले सूर्य को जल चढ़ाएं। शुभ मुहूर्त में शिव पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय के पूरे गण की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद भगवान गणेश को चंदन, सिन्दूर, अक्षत, फूल और दूर्वा अर्पित किया जाता है। लोग भगवान शिव की पूजा भस्म, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर भी करते हैं। सभी देवताओं को भोग लगाकर अपना व्यवसाय शुरू करें और अपने शुभ लाभ को एक नए बहीखाते में दर्ज करें। साथ ही कारोबार में वृद्धि के लिए मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें।
