अध्यात्म

Kundli Milan: कुंडली के कौन से 36 गुण मिलाए जाते हैं, शादी के लिए कितने गुण मिलना जरूरी?

Hindu Marriage Kundli Milan: किसी लड़के और लड़की के 18 से 25 गुण मिल जाते हैं तो विवाह में कोई कठिनाई नहीं आती। वहीं अगर 25 से 32 गुण मिल जाए तो शादी के बेहद खुशहाल रहने की संभावना होती है। वर-वधू के 32 से लेकर 36 गुण मिलना सबसे उत्तम माना जाता है।

Image

शादी के लिए कौन से 36 गुण मिलाए जाते हैं (Photo: iStock)

कुंडली के 36 गुण कौन से होते हैं: देशभर में शादियों की धूम है। हर शुभ मुहूर्त पर हजारों शादियां हो रही हैं। जब भी शादी की बात होती है सबसे पहले जेहन में कुंडली मिलान का ख्याल आता है। कुंडली मिलने के बाद ही शादी की बात आगे बढ़ती है। कुंडली में 36 गुणों का मिलान किया जाता है। 36 के 36 गुण मिल जाते हैं तो जोड़ी उपयुक्त मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये 36 गुण कौन से होते हैं। क्यों इन गुणों के मिलान के बाद ही शादी तय होती है।

36 गुण कौन से होते हैं?

जब शादी के लिए दो लोगों की कुंडली मिलाई जाती है तो सारे 36 गुण मिलाते हैं। फिर इन दोनों के राशियों का मिलान किया जाता है। इन्हीं राशियों को देखकर पता किया जाता है कि वर वधु के कितने गुण मिलते हैं। शादी के लिए कम से कम 18 गुण मिलना जरूरी माना जाता है। दरअसल 18 गुण से कम मिलान वाली जोड़ियों की शादी होने पर दांपत्य जीवन में मनमुटाव, टकराव, गृह क्लेश जैसी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई शादी टूट जाती है या टूटने तक की नौबत आ जाती है। इसीलिए ज्यादातर लोग 18 से कम गुण मिलने पर शादी नहीं करते हैं। ये हैं कुंडली के 36 गुण:

  • नाड़ी के 8 गुण
  • भकूट के 7 गुण
  • गण मैत्री के 6 गुण
  • ग्रह मैत्री के 5 गुण
  • योनि मैत्री के 4 गुण
  • ताराबल के 3 गुण
  • वश्य के 2 गुण
  • वर्ण के 1 गुण

सफल शादी के लिए कितने गुण मिलना है जरूरी

कुंडली और ज्योतिष के जानकारों की मानें तो अगर किसी लड़के और लड़की के 18 से 25 गुण मिल जाते हैं तो विवाह में कोई कठिनाई नहीं आती। वहीं अगर 25 से 32 गुण मिल जाए तो शादी के बेहद खुशहाल रहने की संभावना होती है। वर-वधू के 32 से लेकर 36 गुण मिलना सबसे उत्तम माना जाता है। इसे शादी का परफेक्ट मैच माना जाता है। हालांकि 32 से ऊपर गुण मिलना बेहद दुर्लभ और मुश्किल होता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article