Kumbh Rashifal Today (Aquarius Horoscope Today), आज का कुम्भ राशिफल 07 नवंबर 2022: कोशिश करेंगे तो आपकी मेहनत भी उभरकर आएगी और आपके ज्ञान में भी इजाफा होता चला जाएगा पर समस्या यह है की आप कोशिश ही नहीं कर रहे और कोशिश करने में मन नहीं है। बहुत सारे भटकते हुए विचार हैं जो बिखरे पड़े हैं और इसी वजह से हर चीज के पीछे कोई न कोई मानसिक दवंध नजर आ रहा है जिससे आप झूंझते चले जा रहे हैं।
07 नवंबर 2022 का कुम्भ राशिफल
क्या करें – किसी भी तरह के हालात में अच्छाई को ढूँढना बहुत जरूरी होता है। आपको इस समय यह सोचना है की हालात ने किस रूप से आपकी मदद की है और आपको आगे बढ़ने में हाथ पकड़कर आगे चलाया है इसलिए अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की नकारात्मकता को भी हटा देने की जरूरत है।
क्या न करें – खुद अपनी मेहनत पर भरोसा तो करना ही पड़ेगा। अगर मन में ही अविश्वास बैठा रहेगा तो कुछ भी हासिल नहीं हो पाएगा क्योंकि अगर आप खुद को ही सही साबित करते चले जाएंगे तो फिर गलती आपकी है। ऐसा लग रहा है जैसे आप किसी न किसी तरह के अहंकार से अपनी बात कह रहे हैं और अपने फैसले करते चले जा रहे हैं जिसमें आपको अपना नुकसान नजर ही नहीं आ रहा।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता संभला हुआ है क्योंकि उसमें आपकी कोशिशें बनी हुई हैं। आप बहुत दूर तक इस बात को ले जाना चाह रहे हैं और यह आपकी अच्छाई है। पर इस बात को समझें की शायद आपकी इच्छाएं बहुत ज्यादा हैं पर अभी वक्त उस रूप से बना हुआ नहीं है जो आपको पूरी तरह से मदद कर पाए।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बहुत गहराई तक समझना होगा। घर परिवार में सुख है पर जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है, इसलिए आपको हर ऐसे क्षेत्र की प्राथमिकता को देखना होगा जिस ओर समय लगाने की जरूरत है। पर इस बात को भी समझें की अपनी ओर से कोई गलती भी नहीं करनी है। अपने व्यवहार को विनम्र बना लेंगे तो जीवनसाथी के साथ हालात को संभालना आसान होता चला जाएगा।
