Karwa Chauth Puja Mantra: करवा चौथ पूजा और चांद को अर्घ्य देने का मंत्र

Karwa Chauth Puja Mantra 2024 (करवा चौथ पूजा मंत्र): करवा चौथ पूजा के समय भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय भगवान और चंद्र देव के मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

Karwa Chauth Puja Mantra 2024 (करवा चौथ पूजा मंत्र): करवा चौथ के दिन करवा माता, चंद्र देव, गणेश जी, शिव-पार्वती और कार्तिकेय जी की पूजा का विधान है। ये पूजा शाम के समय शुभ मुहूर्त में की जाती है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जा रहा है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ पूजा के समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

करवा चौथ संकल्प मंत्र (Karwa Chauth Sankalp Mantra)

करवा चौथ व्रत का संकल्प हाथ में जल भरकर इस मंत्र का उच्चारण करते हुए करना चाहिए। 'मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये कर्क चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।' इस मंत्र का अर्थ है कि 'मैं करवा चौथ का यह व्रत पूर्ण हृदय से रख रही हूं। मेरा यह व्रत सुख, सौभाग्य, संतान और उसकी संतान की प्राप्ति के लिए है'।

End of Feed