Karwa Chauth 2022 Sargi Time: करवा चौथ पर सुबह इतने बजे तक ही ले सकेंगी सरगी, जानें मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 06:27 PM IST

Karwa Chauth 2022 Sargi Muhurat And Vidhi: करवा चौथ व्रत की शुरुआत सुबह सरगी खाकर की जाती है। यहां आप जानेंगे सरगी लेने की विधि और मुहूर्त।

KEY HIGHLIGHTS
  • करवा चौथ व्रत की शुरुआत सरगी लेकर की जाती है। ये सरगी सास अपनी बहू को देती है।
  • सरगी में श्रृंगार सामग्री और खाने-पीने की चीजें होती हैं।
  • सरगी लेने के बाद महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं।

Karwa Chauth 2022 Sargi Timing: पंचांग अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस साल ये व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय शुभ मुहूर्त में पूजा करती हैं। फिर रात में चांद को अर्घ्य देकर इस व्रत का पारण करती हैं। मान्यता है इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मिलता है। इस व्रत की शुरुआत महिलाएं सुबह-सुबह सरगी खाकर करती हैं। जानिए करवा चौथ पर सरगी खाने का मुहूर्त।

karwa chauth 2022 sargi time

Karwa Chauth Sargi Time: करवा चौथ सरगी टाइम

करवा चौथ पर सरगी खाने का शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Sargi Muhurat):

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ के दिन प्रातः सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण कर लेना चाहिए। 13 अक्टूबर को सरगी खाने का मुहू्र्त सुबह 4 बजकर 46 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।

End of Feed