Kartik Purnima Puja Vidhi: कार्तिक पूर्णिमा की पूजा कैसे करें? स्टेप बाय स्टेप जानें पूर्णिमा पूजा की विधि

Kartik Purnima Ki Puja Kaise Kare (कार्तिक पूर्णिमा की पूजा कैसे करें): कार्तिक पूर्णिमा की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है? कार्तिक पूर्णिमा की पूजा कैसे की जाती है? इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां से मिलेंगे। यहां कार्तिक पूर्णिमा की पूजा की पूरी विधि हिंदी में बताई गई है।

Kartik Purnima Ki Puja Kaise Kare (कार्तिक पूर्णिमा की पूजा कैसे करें): हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विषिशे महत्व है। मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने मत्सयावतार लिया था। ऐसे में जो भी व्यक्ति इस दिन गंगा स्नान करने के बाद दान पुण्य के कार्य करता है, उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। अगर आपको भी कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा करनी है तो आप यहां से पूजा करने की पूरी विधि जान सकते हैं।

Kartik Purnima ko tulsi ki puja kaise karen
कार्तिक पूर्णिमा की पूजा कैसे करें (pic credit: Canva)

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि (Kartik Purnima Puja Vidhi)-

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर व्रत का संकल्प लें और फिर किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
  • अगर ऐसा कर पाना संभव नहीं है तो आप घर में ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर उससे स्नान जरूर करें।
  • सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ करें।
  • चंद्रोदय होने पर शिव, संभूति, संतति, प्रीति, अनसूया और क्षमता इन 6 कृतिकाओं की विधि विधान पूजा करें।
  • इस दिन बैल, गाय, हाथी, घोड़ा, रथ या घी का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
  • इस दिन रात्रि जागरण का भी विशेष महत्व होता है।
  • कार्तिक पूर्णिमा पर जरूरतमंद लोगों को भोजन अवश्य कराना चाहिए। साथ ही इस दिन हवन भी करना चाहिए।
  • इस दिन यमुना जी पर कार्तिक स्नान का समापन करके राधा-कृष्ण का पूजन और दीपदान करने की भी परंपरा है।

End of Feed