कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा कैसे करें, जानिए पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

Kartik Purnima 2025 (कार्तिक पूर्णिमा 2025) पर पूजा कैसे करें: आज 5 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन देव दीपावली का पर्व भी मनाया जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान, दीपदान और दान पुण्य करने से सभी दुख दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन की पूजन विधि क्या है?

Kartik Purnima 2025 (कार्तिक पूर्णिमा 2025) पर पूजा कैसे करें: कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु, शिव और माता लक्ष्मी की आराधना, गंगा स्नान, दीपदान और दान-पुण्य के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। 2025 में कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर (बुधवार) को मनाई जा रही है।

कार्तिक पूर्णिमा पूजन विधि

कार्तिक पूर्णिमा पूजन विधि

पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर रात 10:36 बजे से शुरू होकर 5 नवंबर शाम 6:48 बजे तक रहेगी, लेकिन उदया तिथि के कारण मुख्य पूजा 5 नवंबर को ही होगी। इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। इसके साथ ही वाराणसी के गंगा घाटों पर लाखों दीप जलाए जाते हैं। शास्त्रों में के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा-अर्चना से सांसारिक पाप नष्ट होते हैं, मोक्ष की प्राप्ति होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।

End of Feed