Kalki Jayanti 2024: कब मनाई जाएगी कल्कि जयंती, यहां नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Kalki Jayanti 2024: भगवान कल्कि को जगत के पालनहार भगवान विष्णु का दसवां अवतार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कलयुग के अंतिम चरण में भगवान कल्कि रूप में अवतार लेंगे। आइए जानते हैं कल्कि जयंती इस साल कब मनाई जाएगी और इसके महत्व के बारे में।

Kalki Jayanti 2024: हिंदू धर्म में कल्कि जयंती के पर्व का खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के दसवें अवतार भगवान कल्कि के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान कल्कि की पूजा- अर्चना की जाती है। कल्कि पुराण के अंतर्गत भगवान विष्णु के कल्कि अवतार का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। कल्कि पुराण के अनुसार जब कलयुग में पाप अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाएगा और कलयुग का अंतिम चरण होगा। तब भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि का जन्म होगा। कल्कि जयंती सावन की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाई जाती है। आइए जानते हैं इस साल कल्कि जयंती कब मनाई जाएगी।

Kalki Jayanti 2024

Kalki Jayanti 2024 (कब कल्कि जयंती 2024)

कल्कि जयंती का पर्व हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल कल्कि जयंती का पर्व 10 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कल्कि की पूजा की जाती है।

Kalki Jayanti 2024 Shubh Muhurat (कल्कि जयंती 2024 शुभ मुहूर्त)

इस साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि की शुरुआत 10 अगस्त को प्रातः 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 11 अगस्त को प्रातः 05 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार 10 अगस्त को कल्कि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 04 बजकर 25 मिनट से शाम 07 बजकर 05 मिनट तक रहने वाला है।

End of Feed