अध्यात्म

Nag Panchami 2024 Puja Samagri: नाग पंचमी पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा, यहां चेक करें पूरी सामग्री लिस्ट

Nag Panchami Puja Samagri: नाग पंचमी का त्योहार श्रावण माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। यहां आप जानेंगे इस साल नाग पंचमी कब है और इस दिन की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा।

Image

Nag Panchami 2024 Date, Puja Samagri

Nag Panchami 2024 Puja Samagri: नाग पंचमी का पावन त्योहार हरियाली तीज के दो दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं। तो वहीं कई जगह इस दिन सापों को दूध भी पिलाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार नाग पंचमी के दिन सर्पों का पूजन करने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं। जिससे घर परिवार में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है। चलिए जानते हैं इस साल नाग पंचमी कब है और इस पूजा में क्या सामग्री लगेगी।

नाग पंचमी 2024 तिथि व मुहूर्त (Nag Panchami 2024 Date And Time)

नाग पंचमी - 9 अगस्त 2024, शुक्रवार

नाग पंचमी पूजा मूहूर्त - 05:47 AM से 08:27 AM

पंचमी तिथि की शुरुआत - 09 अगस्त 2024 को 12:36 AM बजे

पंचमी तिथि की समाप्ति - 10 अगस्त 2024 को 03:14 AM बजे

नाग पंचमी पूजा सामग्री (Nag Panchami Puja Samagri)

नाग देवता की प्रतिमा या फोटो, दूध, पुष्प, पूजा के बर्तन, कुशासन, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, दही, शुद्ध देशी घी, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, पंच फल पंच मेवा, जौ की बालें, तुलसी दल, मंदार पुष्प, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, कपूर, धूप, दीप, रूई, गाय का कच्चा दूध, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री, ईख का रस, मलयागिरी आदि।

नाग पंचमी पूजा मंत्र (Nag Panchami Puja Mantra)

सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।

ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥

ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।

ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥

अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।

शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥

एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।

सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः।

तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article