अध्यात्म

Kali Mirch Ke totke: काली मिर्च के टोटके से जिंदगी में आएगी मिठास, दूर होगी परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2022, 08:33 AM IST

Kali Mirch Ke Totke: काली मिर्च के टोटके को ज्योतिष में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। काली मिर्च के टोटके व उपायों से आर्थिक तंगी से लेकर कई संकटों से छुटकारा मिलता है। साथ ही इससे सभी बिगड़े हुए कार्य भी बनने लगते हैं। आइए जानें इन टोटके के बारे में-

Image

बेहद असरदार माने जाते हैं काली मिर्च के टोटके

KEY HIGHLIGHTS
  • काली मिर्च के टोटके माने जाते हैं प्रभावी और असरदार
  • लाल मिर्च ही नहीं नजर उतारने के लिए काली मिर्च के टोटके भी है कारगर
  • काली मिर्च के टोटके से दूर होगी आर्थिक तंगी

Kali Mirch Ke Totke, black pepper Upay: काली मिर्च भले ही दिखने में छोटी होती है, लेकिन इसके असरदार उपायों व टोटके के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आमतौर पर सभी घरों में काली मिर्च (Black Pepper) का इस्तेमाल होता है। इसका इस्तेमाल भोजन में मसाले के रूप में किया जाता है। सेहत के लिए भी यह फायेदमंद है, क्योंकि काली मिर्च में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटी सी काली मिर्च के टोटके से आपकी जिंदगी में मिठास आ सकती है और कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

ज्योतिष में भी काली मिर्च से जुड़े कई टोटके के बारे में बताया गया है, जो असरदार और प्रभावी माने जाते है। इन टोटके को अपनाकर आप कई तरह की समस्यों को दूर कर जीवन में खुशहाली ला सकते है। जानते हैं काली मिर्च के टोटके के बारे में।

काली मिर्च के टोटके (Kaali Mirch Ke Totke)

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

धन लाभ के लिए या पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए भी काली मिर्च का यह टोटका बहुत असरदार है। काली मिर्च के 5 दाने लेकर इसे 7 बार अपने सिर के ऊपर से घुमाकर किसी चौराहे या खाली जगह पर चारों दिशाओं में 4 दाने फेंक दें। पांचवें दाने को आसमान की ओर उछाल कर फेंक दें और बिना पीछे मुड़े घर वापस आ जाएं। इस उपाय से पैसों से जुड़ी हर समस्या दूर होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

शनि के कष्टों से मुक्ति के लिए

शनि देव की बुरी दृष्टि जिस पर पड़ जाती है, उसके जीवन में समस्याएं लगी रहती है। साथ ही जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या होती है वो भी तमाम परेशानियों से घिरे रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए काले रंग कपड़े में काली मिर्च के कुछ दाने और 11 रुपए बांधकर पोटली बना दें और इसे किसी गरीब व रूरतमंद को दान में दे दें। काली मिर्च के इस टोटके से शनि की ढैय्या और साढ़े साती का प्रभाव कम होता है।

कार्य में सफलता के लिए

यदि किसी कार्य में बार-बार बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं तो इसके लिए काली मिर्च का ये टोटका जरूर आजमाएं। जब आप कार्य के लिए घर से बाहर निकलें तो घर के मुख्य दरवाजे पर काली मिर्च रखें और काली मिर्च पर पैर रखते हुए बाहर की तरफ निकल जाएं। इससे आप जिस कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं वह बिना किसी बाधा के सफल होगा।

नजर दोष के लिए

बुरी नजर के दोष को दूर करने या घर से नकारात्मकता दूर करने के लिए आमतौर पर लाल मिर्च का टोटका किया जाता है। लेकिन इसके लिए काली मिर्च के टोटके को भी असरदार माना गया है। घर के किसी कोने में काली मिर्च के 7-8 दाने रखकर इसे जला दें। इससे घर पर मौजूद नकारात्मका दूर होती है। वहीं जिस व्यक्ति को नजर लगी हो उसके ऊपर से काली मिर्च के 7 दानें वारकर अग्नि में जला दें। इससे बुरी नजर का प्रभाव खत्म हो जाता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article