साल 2026 की पहली कालाष्टमी इन 5 तरीकों से करें भैरव को प्रसन्न, दूर हो जाएंगी सभी परेशानियां

Kalashtami 2026 Kal Bhairav Puja: हर प्रकार की परेशानी से मुक्ति और दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने के लिए काल भैरव का पूजन सबसे प्रभावी माना जाता है। भैरव की प्रसन्नता जीवन में हर परेशानी को भक्त से दूर रखती है। इसके साथ ही लाइफ सुख और समृद्धि आती है। कालाष्टमी अष्टमी का दिन भगवान भैरव को प्रसन्न करने का सबसे बेस्ट दिन है। आइए जानते हैं कि साल 2026 की पहली कालाष्टमी पर किन उपायों से भैरव बाबा को प्रसन्न करें।

Kalashtami 2026 Kal Bhairav Puja: साल 2026 में माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का पूजन किया जाएगा। यह साल 2026 की पहली कालाष्टमी होगी, जो 10 जनवरी को है। कालाष्टमी भगवान कालभैरव की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। कालभैरव शिव जी का उग्र रूप हैं, जो संकट, भय, शत्रु और नकारात्मकता दूर करते हैं। इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से जीवन की हर परेशानी दूर हो जाती है। कालसर्प दोष, शनि-राहु की पीड़ा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो साल की पहली कालाष्टमी पर इन 5 सरल तरीकों से भैरव बाबा को प्रसन्न करें। इससे आपकी लाइफ शानदार हो जाएगी।

काल को प्रसन्न करते हैं ये उपाय

काल को प्रसन्न करते हैं ये उपाय

काले कुत्ते को भोजन कराएं

कालभैरव का वाहन कुत्ता है, इसके लिए खासकर काले कुत्ते का चुनाव करें। इस दिन काले कुत्ते को रोटी, दूध या मीठा भोजन कराना सबसे शुभ माना जाता है। अगर काला कुत्ता न मिले तो किसी भी कुत्ते को खिलाएं। इससे भैरव बाबा बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और घर से हर संकट दूर हो जाता है। मान्यता है कि कुत्ते को खिलाने से पितृ दोष भी शांत होता है।

End of Feed