Jitiya Vrat Paran 2023: जितिया का पारण कब है, इस व्रत में नोनी का साग समेत इन चीजों को खाने की है परंपरा

Jitiya Vrat 2023 Paran Vidhi And Muhurat: इस बार जितिया व्रत का पारण 7 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। इस व्रत के पारण के कुछ खास नियम हैं जिसे जानना बेहद जरूरी है। यहां जानिए जितिया व्रत पारण विधि, शुभ मुहूर्त और नियम।

Jitiya Vrat 2023 Paran Vidhi And Muhurat: जीवित्पुत्रिका व्रत को ही ज्युतिया या जितिया के नाम से जाना जाता है। प्रत्येक वर्ष से व्रत आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। वैसे तो ये पर्व पूरे उत्तर भारत में प्रचलित है लेकिन मुख्य रूप से इसे बिहार, झारखंड और यूपी के लोग मनाते हैं। इस दिन के दिन जीमूतवाहन की पूजा की जाती है (Jitiya Ka Paran Kab Se Kab Tak Hai)। जितिया व्रत का पारण आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को किया जाता है। जितिया के पारण में नोनी का साग (Noni Ka Saag), मरुवा की रोटी, तोरई आदि चीजें खाई जाती हैं। यहां जानिए जितिया व्रत का पारण कैसे करें, क्या है विधि और शुभ मुहूर्त (Jitiya Ka Paran Kitne Baje Tak Hai)।

Jitiya Vrat Paran Time 2023 (जितिया व्रत पारण टाइम 2023)

जितिया व्रत का पारण 7 अक्टूबर 2023 को शनिवार के दिन किया जाएगा। अष्टमी तिथि सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर समाप्त हो जाएगी और इसके बाद नवमी लग जाएगी। जितिया व्रत का पारण नवमी तिथि में किया जाता है। पंचांग अनुसार जितिया व्रत पारण के लिए 7 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 21 मिनट का समय सबसे शुभ बताया जा रहा है।

End of Feed