Jitiya 2024 Nahay Khay, Paran Time: जितिया व्रत कब है, नोट कर लें नहाय खाय से लेकर पारण मुहूर्त तक की पूरी डिटेल

Jitiya 2024 Nahay Khay Kab Hai (जितिया नहाय खाय कब है 2024): जितिया व्रत नहाय खाय के साथ शुरू होता है और इसका समापन पारण तिथि के दिन होता है। जानिए इस साल जितिया व्रत कब से शुरू हो रहा है और नहाय खाय से लेकर व्रत पारण तक की तारीख क्या रहेगी। सबकुछ यहां जानें।

Jitiya 2024 Nahae Khae Kab Hai (जितिया नहाय खाय कब है 2024): जितिया व्रत तीन दिन तक चलता है जिसकी शुरुआत आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से होती है और समापन नवमी के दिन होता है। ये व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना से करती हैं। इस व्रत में अन्न और जल किसी भी चीज का सेवन नहीं किया जाता। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं जितिया व्रत कब रखा जाएगा, नहाय खाय की क्या तिथि है और व्रत का पारण कब किया जाएगा।

जितिया व्रत 2024 तारीख और समय

जितिया व्रत की तिथि की शुरुआत 24 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 38 मिनट से हो जाएगी और इसकी समाप्ति 25 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार जितिया व्रत 25 सितंबर को रखा जाएगा। बता दें हर साल जितिया व्रत आश्विन माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस साल जितिया व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त 25 सितंबर को 10:41 AM से 12:12 PM तक रहेगा।

End of Feed