Jitiya 2023 Wishes Message in Hindi: हिन्दू धर्म में जितिया यानि जीवित्पुत्रिका व्रत (jivitputrika Quotes In Hindi) का खास महत्व माना गया है। ये व्रत महिलाएं अपनी संतानों की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। तीज और करवाचौथ की तरह ये व्रत भी निर्जला रखा जाता है। यानि इस व्रत में अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता। ये व्रत आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है (Jitiya Ki Hardik Shubhkamnaye 2023)। इस दिन व्रती महिलाएं 24 घंटे बिना पानी पिए रहती हैं और व्रत की अगली सुबह पारण करती हैं। जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत के खास मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं (jivitputrika Wishes In Hindi)। यहां आप देखेंगे जितिया व्रत के शुभकामना संदेश।
Jitiya 2023 Wishes And Quotes In Hindi
जितिया विशेज इन हिंदी (Jitiya Wishes In Hindi)
1. संतान को मिले लंबी उम्र
आपके जीवन में सुख-समृद्धि आए
जितिया व्रत की बहुत-बहुत बधाई !
2. कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।
जीवित्पुत्रिका व्रत की शुभकामनाएं
3. आज जितिया का पावन दिन है आया
मां ने रखा है लाडले के लिए निर्जला व्रत
लंबी हो उम्र उसकी और रहे खुशहाल
हैप्पी जितिया व्रत 2023 !
Jitiya Quotes In Hindi
4. मुबारक हो आपको जितिया का त्यौहार
जीवन में आएं खुशियां अपार
जितिया व्रत की बहुत बधाई !
हो लम्बी आयु
बढ़ाए परिवार का मान
मां रख रही है व्रत
तुम करो कुल का गुणगान
जितिया व्रत की शुभकामनाएं !
Jitiya Wishes Images
हो लम्बी आयु
बढ़ाए परिवार का मान
मां रख रही है व्रत
तुम करो कुल का गुणगाण
जितिया व्रत आपके लिए शुभ हो!
जीवित्पुत्रिका व्रत है गवाह ममत्व का,
मां को नमन जो प्रतिरूप है ईश्वर का,
जितिया पर्व की शुभकामना!
चिराग हो तुम घर का
राग हो तुम मन का
रहो सलामत युगों-युगों तक
फैलाओ यश कीर्ति, धरती से फलक तक
जीवित्पुत्रिका व्रत की बधाई !
बच्चों को मिले सेहत
संतान को मिले लंबी उम्र
बच्चों को मिले खुशियां अपार
मुबारक हो आपको जितिया का त्यौहार !
जितिया की बहुत बधाई !
जितिया व्रत का पारण कब है (Jitiya Vrat Paran Time 2023)
जितिया व्रत का पारण 7 अक्टूबर की सुबह 8 बजकर 8 मिनट से दोपहर 12 बजे तक किया जा सकेगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जितिया व्रत दोपहर 12 बजे से पहले खोल लेना है।
