Masik Shivratri 2026: साल की पहली मासिक शिवरात्रि कब मनाई जाएगी, नोट करें सही डेट और पूजा का समय

Masik Shivratri kab hai 2026 (2026 की पहली मासिक शिवरात्रि कब है): साल 2026 की पहली मासिक शिवरात्रि कब मनाई जाएगी। आज के लेख में हम जानिए मासिक शिवरात्रि 2026 की सही डेट क्या है और पूजा का समय। साथ ही, हम समझेंगे कि मासिक शिवरात्रि का धार्मिक महत्व क्या होता है और मासिक शिवरात्रि पूजा विधि। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें।

Masik Shivratri kab hai 2026 (2026 की पहली मासिक शिवरात्रि कब है): मासिक शिवरात्रि हर महीने भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र व्रत और पूजा का अवसर होती है। यह वह दिन है जब कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आती है और श्रद्धालु पूरे दिन व्रत रखकर रात्रि को भगवान शिव की पूजा करते हैं। साल 2026 की पहली मासिक शिवरात्रि विशेष रूप से भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे शिव की कृपा पाने का शुभ अवसर मिलता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2026 की पहली मासिक शिवरात्रि कब है, मासिक शिवरात्रि का महत्व क्या है और मासिक शिवरात्रि का व्रत कैसे रखा जाता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं..

जनवरी में मासिक शिवरात्रि की सही डेट

जनवरी में मासिक शिवरात्रि की सही डेट

मासिक शिवरात्रि 2026 कब मनाई जाएगी?

16 जनवरी की माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि के मेल पर शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस कारण साल 2026 की पहली मासिक शिवरात्रि का व्रत 16 जनवरी को रखा जाएगा। इसलिए 2026 में साल की पहली मासिक शिवरात्रि 16 जनवरी, शुक्रवार को होगी। यह वही दिन है जब भगवान शिव की मासिक पूजा और व्रत विधिवत किया जाता है।

End of Feed