January 2026 Purnima Date (जनवरी 2026 में पूर्णिमा कब पड़ेगी): जनवरी 2026 में मास की शुरुआत में ही पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है। बता दें कि जनवरी महीने में पौष पूर्णिमा आती है जो कि विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व वाली होती है। यह तिथि स्नान-दान, व्रत, पितृ तर्पण और पुण्य कर्मों के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। वर्ष 2026 में पौष पूर्णिमा की तिथि आप यहां देख सकते हैं।
जनवरी 2026 पूर्णिमा डेट
| पौष पूर्णिमा तिथि विवरण | जानकारी |
| पौष पूर्णिमा तिथि प्रारंभ | 2 जनवरी 2026, शाम 06:53 बजे |
| पौष पूर्णिमा तिथि समाप्त | 3 जनवरी 2026, दोपहर 03:32 बजे |
| उदया तिथि के अनुसार पौष पूर्णिमा | 3 जनवरी 2026 |
| पूर्णिमा का चंद्र दर्शन (पूनम का चाँद) | 2 जनवरी 2026 की रात |
| स्नान, दान और व्रत का दिन | 3 जनवरी 2026 |
पौष पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
पौष पूर्णिमा धार्मिक कार्यों में एक अहम स्थान रखती है। इसी दिन से माघ स्नान का प्रारंभ माना जाता है। वहीं प्रयागराज, हरिद्वार, काशी जैसे तीर्थों में विशेष स्नान-दान होता है। इस तिथि पर किया गया दान कई गुना फल देने वाला माना जाता है। पितरों की शांति के लिए यह तिथि अत्यंत शुभ मानी जाती है।
पौष पूर्णिमा पर क्या करें?
3 जनवरी 2026, शनिवार को पौष पूर्णिमा है। इस तिथि पर ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी या जल से स्नान करना शुभ माना जाता है। सूर्य को अर्घ्य देने की भी परंपरा है। पहीं इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा खासतौर पर की जाती है। इसके अलावा, ध्यान लगाना और तिल, अन्न, वस्त्र, कंबल, गुड़ आदि का दान भी शुभ माना जाता है।
